जीतने के लिये खुद पर भरोसा रखे। Believe in Yourself Meaning Hindi.

Believe in Yourself Meaning Hindi : आजकल की गलाकाट प्रतियोगिता के दौर मे जीत के दरवाज़े तक आपको अगर कोई पहुंचा सकता है तो वह सिर्फ आप है। इसलिये जीतने के लिए खुद पर भरोसा रखे, दूसरे को आप ज्ञान अर्जित करने का जरिया बना सकते है, जीतने के लिये आप सिर्फ और सिर्फ अपने पर ही भरोसा रखे। अब अपने पर भरोसा रखने के मायने क्या है( Beleive in yourself meaning hindi), कैसे इसे बनाये रख सकते है इस पोस्ट मे बतायेंगे।
खुद पर भरोसा न होने के कारण:( Reason for not to Believe in yourself meaning hindi)
भरोसा सकारात्मकता के साथ आता है। यह सकारात्मक अवधारणा से संबंधित है। आजकल आप कहीं भी नजर दोडा़ये नकारात्मक बाते ही नजर आयेंगी। टीवी, न्यूजपेपर, शोसल मीडिया सबमें नकारात्मक बातें सुर्खियों के साथ परोसी जा रही है। इसका सीधा सीधा असर हमारे दिलोदिमाग पर होता है। लगातार नकारात्मक चीजे सामने होने पर हमारा चेतन मन जाने अनजाने मे नकारात्मक सिग्नल अवचेतन मन को पास कर देता है। बस यहीं से नकारात्मकता हम पर हावी हो जाती है और खुद पर भरोसा कम होने लगता है, हम अपनी समस्याओं के समाधान के लिये दूसरों की ओर देखने लगते हैं।
खुद पर भरोसा बनाये रखने के लिये क्या करे: What to do for Believe in yourself meaning hindi)
अब सवाल यह उठता है कि खुद पर भरोसा बनाये रखने के लिये हमे क्या करना चाहिए।
शोसल मीडिया न्यूज चैनल्स से दूरी बनाये:
न्यूज चैनल्स और शोसल मीडिया हमारी लाईफ को किस तरह प्रभावित कर रहे है ये हमने उपर पोस्ट मे समझ ही लिया है, तो जितना सम्भव हो सके इनसे दूरी बना कर रखे। इससे नकारात्मक बातों की फीडिंग हमारे दिमाग मे कम से कम होगी।
अपने शार्ट टर्म गोल बनाये और उन्हें पूरा करे:
इसके लिए जरुरी है हम अपने शार्ट टर्म गोल की लिस्ट बना ले और उन्हें पूरा करने का प्रयास करे। इससे हमारे अंदर सेल्फ कांफिडेंस पैदा होगा। और अपने उपर भरोसा होने लगेगा, हम कुछ कर सकते है।
अपनी छोटी छोटी अचीवमेंट को सेलीब्रेट करें:
हमे हमारे जीवन मे आने वाली हर छोटी बडी अचीवमेंट को सेलीब्रेट करना चाहिए, जिससे हमारे सामने पासिटिव इनर्जी का दायरा बडा हो सके। जितनी ज्यादा पासिटिव इनर्जी हमारे अंदर होगी उतना अधिक सेल्फ कांफिडेंस आयेगा और खुद पर भरोसा होने लगेगा।
सेल्फ हेल्प बुक्स पढे़:
इसके लिए जरुरी है हम सेल्फ हेल्प बुक्स पढे और इसी से संबंधित वीडियो देखें। सेल्फ इंप्रूवमेंट बुक्स पढने से हमारी सोच जो नकारात्मकता के कारण लिमिटेड होगयी है उसे ब्राड होने मे मदद मिलेगी। दिमाग मे सकारात्मक फीडिंग होने से कांफिडेंस लेवल बूस्ट होगा और खुद पर भरोसा कायम रखने मे मदद मिल सकेगी।
नकारात्मक लोगों से दूरी बनाये:
अपने जीवन से जितना संभव हो सके नकारात्मक लोगों से दूरी बनाये। ये हमारे दोस्त, सहकर्मी, रिश्तेदार कोई भी हो सकते है। आपको इन लोगों को पहचानना होगा। कई बार ऐसा होता है आपके अच्छे बुरे वक्त मे ये लोग अपने टिप्पणी और कमेंट्स से आपके अंदर नकारात्मक को भरने का काम कर रहे होते है। बस आपको जरूरत है ऐसे लोगों को पहचान कर उनसे दूरी बनाये रखने की।
मै एक उदाहरण के द्वारा इसे समझाने की कोशिश करता हूं,
मान लीजिए आपने पढायी से संबंधित कोई कोर्स कंप्लीट किया है, ब्यक्तिगत तौर पर यह आपके लिए एक अचीवमेंट है और सैलिब्रेट करने का कारण है। परंतु लोग अपने को बेहतर दिखाने के प्रयास मे उससे बड़े कोर्स का नाम लेकर कहेंगे हमने तो जी वो वाला कोर्स किया है, या कह सकते है इसकी जगह वो वाला कोर्स करते तो अच्छा होता। या आपके द्वारा किये हुये कोर्स को लेकर कह सकते है इसकी तो इंपोर्टेंस अब खत्म हो गयी है बगैरह बगैरह। जबकि वह कोर्स आपने कुछ सोच विचार कर ही किया होगा।
कहने का तात्पर्य इतना है ऐसे लोग हर जगह है, उन्हें पहचाने और दूरी बनाने का प्रयास करें।
इस पोस्ट मे हमने Believe in yourself meaning hindi / खुद पर भरोसा रखे के बारे मे कुछ प्वाइंट्स रखे है, आप अपने विचार हमे कमेंट्स के माध्यम से हम बतायें।
और भी देखे:
5 बेहतरीन बुक्स, आपको जरूर पढ़नी चाहिए।