Deepika Padukone Biography in Hindi. दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय।

Deepika Padukone Biography in Hindi- दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री है जो प्रमुख रूप से हिंदी सिनेमा में काम करती है और हाल ही में दीपिका ने हॉलीवुड में भी एक फिल्म की थी। दीपिका बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग भी की थी। वह हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फोर्ब्स इंडिया पत्रिका और टाइम पत्रिका में भी उनका उल्लेख हो रखा है। उन्होंने बॉलीवुड में काफी फिल्में की हैं।
दीपिका पादुकोण का बायो / Wiki ( दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय- Deepika Padukone Biography in Hindi )
असली नाम (Deepika Real Name)- दीपिका पादुकोण
निक नेम (Deepika Nick Name)- दीपी, दीप्ज़
जन्मदिन (Deepika Birthday)- 5 जनवरी,1986
जन्मस्थान (Deepika Padukone Birthplace)- कोपेनहेगन, डेनमार्क
पिता का नाम (Deepika Padukone Father)- प्रकाश पादुकोण
माँ का नाम (Deepika Padukone Mother)- उज्जला पादुकोण
बहन का नाम (Deepika Padukone Sister)- अनीषा
पति का नाम (Deepika Padukone Husband)- रणवीर सिंह
विद्यालय (Deepika School)- सोफिया हाई स्कूल, माउंट कार्मेल कॉलेज
विश्वविद्यालय (Deepika University)- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
उम्र (Deepika Padukone Age)- 35 वर्ष
ऊंचाई (Deepika Padukone Height)- 5’8″ फीट
वज़न (Deepika Padukone Weight)- 55 KG
राष्ट्रीयता (Deepika Nationality)- भारतीय
धर्म (Deepika Religion)- हिंदू
नेट वर्थ (Deepika Padukone Net worth)- $ 16 मिलियन
आंखों का रंग (Deepika Eye colour)- काला
बालों का रंग (Deepika Hair colour)- गहरा भूरा
राशि चक्र (Deepika Padukone Zodiac Sign)- मकर
दीपिका पादुकोण कौन है? ( Who is Deepika Padukone? – Deepika Padukone Biography in Hindi )
दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म प्रड्यूसर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका की पहली फिल्म 2006 में ‘ऐश्वर्या’ नाम की कन्नड़ फिल्म थी। दीपिका एक भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दीपिका के पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है और वह एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उनकी मां का नाम उज्जला पादुकोण है और वह एक ट्रैवल एजेंट हैं।दीपिका की एक छोटी बहन है जिसका नाम अनीशा है जो गोल्फर है। दीपिका चाइल्ड मॉडल के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 14 नवंबर 2018 को दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। शादी से पहले वे लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे। फैंस उन्हें ‘दीपवीर’ कहते हैं। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
दीपिका पादुकोण ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट
2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट
3. फेसबुक अकाउंट का लिंक: फेसबुक अकाउंट
दीपिका पादुकोण की शुरूआती जिंदगी: ( Deepika Padukone Early Life )
दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। हालांकि उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता है। दीपिका खुद कह चुकी हैं कि उनके लिए भारतीय नागरिकता हासिल करना मुश्किल था लेकिन आखिर में उन्हें भारतीय नागरिकता मिली गई। वह लगभग 1 वर्ष की थी जब वह भारत में बैंगलोर आई थी। दीपिका ने सोफिया हाई स्कूल और माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में पढाई की। लेकिन उन्होंने कॉलेज इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उनकी इच्छा एक मॉडल बनने की थी और उन्हें मॉडलिंग के ढेर सारे ऑफर मिल रहे थे।
दीपिका पादुकोण की फिल्में: ( Deepika Padukone Movies )
उनका डेब्यू 2006 में ‘ऐश्वर्या’ नाम की कन्नड़ फिल्म से हुआ था।
उनका हिंदी सिनेमा डेब्यू 2007 में ‘ओम शांति ओम’ नाम की फिल्म से हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका को कास्ट किया गया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर रही थी। यह फिल्म दीपिका को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए काफी थी।
2008 में उन्होंने ‘बचना ऐ हसीनों’ नाम की एक फिल्म की।
2009 में उन्होंने ‘चांदनी चौक तो चीन’ और ‘लव आज कल’ नाम की दो फिल्में कीं।
2010 में, दीपिका ने ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘हाउसफुल’, ‘लफंगे परिंदे’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘खेलें हम जी जान से’ नाम से 5 फिल्में की थीं। इन फिल्मों में ‘हाउसफुल’ सबसे सफल फिल्म रही थी।
2011 में उन्होंने दो फिल्में की थीं जो ‘आरक्षण’ थीं; ‘देसी बॉयज’ थी।
2012 में उन्होंने केवल ‘कॉकटेल’ नाम की एक फिल्म की थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
उन्होंने 2013 में 4 फिल्में की थीं जो ‘रेस 2’; ‘ये जवानी है दीवानी’; ‘चेन्नई एक्सप्रेस’; ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’थीं। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्में थीं, वहीं ‘रेस 2’ और ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।
2014 में उन्होंने ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ नाम की दो फिल्में की थीं। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
उन्होंने 2015 में 3 फिल्में की थीं जो ‘पीकू’ थीं; ‘तमाशा’; ‘बाजीराव मस्तानी’ थीं।
2018 में उन्होंने ‘पद्मावत’ नाम की फिल्म की थी। यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
2020 में उन्होंने ‘छपाक’ नाम की फिल्म की थी। ‘छपाक’ उनकी नवीनतम फिल्म है।
पुरस्कार (Deepika Awards)
1. दीपिका पादुकोण ने 3 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
2. दीपिका ने कुल 6 जी सिने पुरस्कार जीते हैं।
3. उनके पास कुल 4 आईफा अवार्ड हैं।
4. दीपिका के पास 3 स्टारडस्ट अवॉर्ड हैं।
5. दीपिका पादुकोण के नाम कुल 6 स्क्रीन अवॉर्ड भी हैं।
6. उसके पास 4 गिल्ड अवार्ड भी हैं।
7. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन जोड़ी के लिए nykaa.com फेमिना ब्यूटी अवार्ड भी जीता है।
8. उन्होंने 2013 में सी एन एन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर स्पेशल अचीवमेंट भी जीता है।
9. दीपिका को लाइफ ओके स्क्रीन हीरो का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में ( Deepika Padukone upcoming movies )
1. 83- कबीर खान द्वारा निर्देशित
2. फाईटर- सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित
3. पठान- सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित
आगे देखे: