Deepinder Goyal की सफलता की कहानी।

Deepinder Goyal ( दीपिन्दर गोयल ) फूड डिलीवरी कम्पनी जमैटो ( Zomato ) के फाउंडर और भारतीय बिजनेसमैन हैं। बिजनेसमैन और इनवेस्टर Deepinder Goyal मुक्तसर पंजाब से आते हैं।
जमैटो ( Zomato ) विश्वप्रसिद्ध आनलाईन फूड डिलीवरी कम्पनी है। दीपिन्दर ने अपने दोस्त पंकज चड्ढ़ा के साथ वर्ष 2008 मे कम्पनी स्थापित की थी। आज वह भारत के सफल ब्यवसायी और इन्वेस्टर है।
सफल बिजनसमैन दीपिन्दर का जन्म 26 जनवरी 1983 को मुक्तसर, पंजाब, भारत मे हुआ था। दीपिन्दर गोयल एक स्वतंत्र एवं प्रगतिशील विचारों वाले ब्यक्ति है।
दीपिन्दर IIT (Indian Institute of Technology) दिल्ली से इंजीनियरिंग मे ग्रेजुएट है।
Deepinder Goyal (दीपिन्दर गोयल) का शुरुआती जीवन
दूसरे भारतीयों की तरह दीपिन्दर भी एक फूडी ब्यक्ति है। दीपिन्दर की स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के डी.ए. वी. स्कूल से हुयी है, उसके बाद हायर एजुकेशन के लिये वह चंडीगढ़ से दिल्ली शिफ्ट हो गये थे। दीपिन्दर के माता पिता दोनों ही टीचर थे। उन्हें पढाई लिखाई मे कोई विशेष रूची नहीं थी। लेकिन जैसा कि भारतीय परिवारों मे होता है, पेरेंट्स पढाई पर ही जोर देते है।
वर्ष 2005 मे उन्होंने IIT दिल्ली से ” मैथ्स एंड कंप्यूटिंग ” मे एम टेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने “Bain & Company ” मे बतौर कंसल्टेंट नौकरी शुरु कर दी।
वर्ष 2007 मे उन्होंने कंचन जोशी से जो कि IIT दिल्ली मे उनकी सहपाठी थी, विवाह कर लिया। जो बाद मे दिल्ली विश्वविद्यालय मे प्रोफेसर नियुक्त हो गयीं।
Zometo की शुरुआत
खाने के शौकीन दीपिन्दर नौकरी करते वक्त बिजनेस आईडिया पर सोचते रहते थे। एक दिन लंच के वक्त आफिस कैफेटेरिया मे उनका ध्यान मेन्यू से आर्डर देने वालों की लम्बी लाइन पर गया। उनका ध्यान इसमे बरबाद होने वाले समय पर था, उन्होंने मेन्यू कार्ड को स्कैन किया और एक वेबसाइट बनाकर उस पर डाल दिया, लोगों ने यह काफी पसंद किया।
नये स्टार्टअप का आईडिया उनके ध्यान मे आ चुका था। बस जरूरत थी एक आनलाइन वेबसाइट बनाने की जो लोगों को उनके शहरों मे होटल और रेस्टोरेंट की जानकारी दे सके। उन्होंने जाब करते हुए अपने मित्र पंकज चड्ढा के साथ मिलकर आनलाइन फूड वेबसाइट foodiebay.com शुरू की। उनकी इस वेबसाइट पर लोकेशन के साथ अच्छे रेट और रेस्टोरेंट की जानकारी उपलब्ध थी। आईडिया चल निकला और वेबसाइट दिल्ली एन सी आर मे रेस्टोरेंट की डायरेक्टरी बन गयी। वर्ष 2010 तक देश के बहुत से शहरो के होटल और रेस्टोरेंट इस वेबसाइट से जुड चुके थे।
foodiebay.com को मिल रही सफलता ने Deepinder Goyal को आत्मविश्वास से भर दिया था। अब वे इसे लेकर आगे बढने की सोच रहे थे। नाम बोलने मे आसानी हो इसलिये उन्होंने foodiebay.com को Zomato.com मे बदल दिया। Zomato की कहानी यहीं से शुरू होती है।
Zomato को चलाने के लिये अब पूंजी की आवश्यकता थी जल्दी ही उनको बहुत से इन्वेस्टर् मिल गये। इसके साथ ही उन्होंने Zomato का मोबाइल एप्लीकेशन लांच कर दिया। आज Zomato देश के साथ श्रीलंका, कतर, यूनाइटेड अरब अमीरात, UK, फीलीपिंंस आदि देशों के करीब 10000 शहरों मे अपनी सेवा दे रहा है।
आपको Deepender Goyal success story कैसी लगी, कमेंट बाक्स मे कमेंट करके जरूर बतायें।