Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर निबंध। Essay of 15 August in Hindi

August 4, 2021 by Yashwant Bisht
Essay of 15 August in Hindi

Essay of 15 August in Hindi. Essay on 15 August in Hindi. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर निबंध। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त। 15 August Essay in Hindi 10 Lines.

Table of Contents

  • Essay of 15 August in Hindi. Essay on 15 August in Hindi. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर निबंध। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त। 15 August Essay in Hindi 10 Lines.
    • स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर निबंध ( Essay of 15 August in Hindi)
    • 15 अगस्त की कुछ रोचक बातें :
        • और देखें :
Essay of 15 August in Hindi
Essay of 15 August in Hindi

15 अगस्त (Essay of 15 August in Hindi) भारत की आजादी का पावन दिन है। इस दिन 200 साल की अंग्रेजों की गुलामी के बाद आजादी मिली थी। इस दिन प्रधानमंत्री लालकिले से भाषण देते है। इससे ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन प्रसारित होता है।

आज हम आपके लिये 15 अगस्त पर सबसे बढिया निबंध लेकर आये हैं, जिसका उपयोग आप स्कूल, कालेज या किसी सार्वजनिक मंच पर आसानी से कर सकते है।

तो आइये शुरू करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर निबंध ( Essay of 15 August in Hindi)

आप सभी को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई !

दोस्तों आज के ही दिन यानि 15 अगस्त सन् 1947 को भारत को आजादी मिली थी। यह हमारा सबसे प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले से भाषण देते है। उसके बाद राष्ट्रीय ‘ गान जन गण मन ‘ शुरू होता है। इसके बाद 21 तोपें दागकर तिरंगे को सलामी दी जाती है। भारतीय शसस्त्र बल व एन. सी. सी. केडेट्स की परेड होती है। जिसके प्रसारण टेलीविजन के सभी चैनल करते हैं।

इस दिन भारत को 200 वर्षों के अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी। भारत को आजादी दिलाने मे कई स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

इस दिन भारत मे राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस दिन देश के सभी शासकीय और प्राइवेट संस्थान चाहे वह स्कूल हो या दफ्तर बंद रहते हैं। देश के सभी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। देशवासी इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। विभिन्न आवासीय कालोनियों मे भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

इस दिन हमारे देश के स्वतंत्रता सैनानियों जैसे मंगलपांडे, भगतसिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, अशफाकउल्ला खां, सुखदेव, राजगुरु, सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गांधी की कुर्बानियों को याद किया जाता है।

इस दिन सभी जगहों पर सबसे पहले तिरंगा फहराया जाता है। उसके बाद राष्ट्रीय गान गाया जाता है। स्कूल कालेजों मे निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता होती है।

इस दिन कुछ देशवासी पतंग उड़ाकर तो कुछ कबूतर उड़ा कर आजादी का त्योहार मनाते है।

इस दिन का सभी भारतीयों के लिए विशेष महत्व है। इसदिन हमे अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। अतः सभी भारतीय इसे त्यौहार के रूप मे मनाते है। 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि को भारत एक आजाद देश बन गया था। पहली बार लाल किले पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फहराया था। पंडित नेहरू ने लाल किले से भाषण भी दिया था , जिसे देशवासियों ने रूचि के साथ सुना। तब से हर वर्ष प्रधानमंत्री की लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराते है और देश को संबोधित करते हैं।

15 अगस्त की कुछ रोचक बातें :

  • भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था।
  • लेकिन जब 15 को स्वाधीनता का जश्न मनाया जा रहा था, तो महात्मा गांधी उस जश्न मे शामिल नहीं थे।
  • महात्मा गांधी उस समय दिल्ली से दूर बंगाल के नोआखाली मे थे। जहां पर वे हिंदू और मुसलमानों के बीच हो रही साम्प्रदायिक दंगों को रोकने के लिये अनशन कर रहे थे।
  • महात्मा गांधी का कहना था देश मे जब साम्प्रदायिक हिंसा हो रही है तो मैं जश्न मे कैसे शामिल हो सकता हूं।
  • तब  1947 मे ‘जन गण मन ‘ भारत का राष्ट्र गान नहीं था, यह 1950 मे भारत का राष्ट्र गान बना हालांकि गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर इसे 1911 मे ही लिख चुके थे।
  • 15 अगस्त तक भारत पाकिस्तान के बीच कोई सीमा रेखा नहीं थी। 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा के बाद भारत पाक के बीच सीमा रेखा निर्धारित हुयी।
  • 15 अगस्त को ही तीन और देशों का स्वतंत्रता दिवस है, दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो, हालांकि इनके वर्ष अलग अलग क्रमशः 1945, 1971 1960 हैं।
और देखें :

होली स्टेटस, कोट्स और शायरी।

होली पर निबंध। 

महा शिवरात्रि स्टेटस।

क्रिसमस डे का त्योहार।

 

Categories FESTIVALS Tags 15 August, Independence Day, Independence Day Activities, Independence Day Article, National Festival
Post navigation
जीवन मे सफलता का रहस्य। Secret of Success in Life in Hindi
ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपडा़ की जीवनी। Neeraj Chopra Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION