Fawad Khan Biography in Hindi. फवाद खान का जीवन परिचय।

Fawad Khan Biography in Hindi- फवाद खान एक पाकिस्तानी अभिनेता, निर्माता, मॉडल, गीतकार हैं। 2014 में जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो भारतीय लोगो ने उन्हें बहुत प्यार करा था। वह पाकिस्तान में म्यूजिकल बैंड का हिस्सा थे। उन्होंने अपने गाने भी रिलीज किए थे। वह कई संगीत वाद्ययंत्र बजाना जानता है। वह बहु-प्रतिभाशाली हैं। आइये फवाद खान के जीवन ( Fawad Khan Biography in Hindi ) के बारे मे कुछ और जानते हैं।
फवाद खान का बायो / Wiki ( फवाद खान का जीवन परिचय- Fawad Khan Biography in Hindi )
असली नाम (Fawad Khan Real Name)- फवाद अफजल खान
निक नेम (Fawad Khan Nick Name)- मसला
जन्मदिन (Fawad Khan Birthday)- 29 नवंबर, 1981
जन्मस्थान (Fawad Khan Birthplace)- लाहौर, पाकिस्तान
पिता का नाम (Fawad Khan Father)- N/A
माँ का नाम (Fawad Khan Mother)- N/A
बहन का नाम (Fawad Khan Sister)- आलिया खान और सना खान
पत्नी का नाम ( Fawad Khan Wife ) – सदफ खान
विद्यालय (Fawad Khan School)- लाहौर ग्रामर स्कूल, जोहर शहर
विश्वविद्यालय (Fawad Khan University)- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कंप्यूटर एंड इमर्जिंग साइंसेज
उम्र (Fawad Khan Age)- 39 years old
ऊंचाई (Fawad Khan Height)- 5′ Feet 10″ Inches
वज़न (Fawad Khan Weight)- 69 KG
राष्ट्रीयता (Fawad Khan Nationality)- पाकिस्तान
धर्म (Fawad Khan Religion)- इसलाम
नेट वर्थ (Fawad Khan Net worth)- $ 6 मिलियन
आंखों का रंग (Fawad Khan Eye colour)- गहरा भूरा
बालों का रंग (Fawad Khan Hair colour)- काला
राशि (Fawad Khan Zodiac Sign)- धनु
फवाद खान कौन है? ( Who is Fawad Khan ? – Fawad Khan Biography in Hindi )
फवाद खान ने एक एकटर और गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया है। फवाद खान ‘एनटीटी पैराडिग्म’ नाम के एक पाकिस्तानी बैंड का हिस्सा थे। बैंड के सदस्य फवाद खान, जुल्फिकार जे खान, अहमद अली बट, हसन खालिद, सलमान अल्बर्ट और सज्जाद अली खान थे। फवाद खान ने बैंड में गायक और गीतकार का पद संभाला था। फवाद की बड़ी बहन का नाम आलिया खान है जो एक आर्किटेक्ट हैं। फवाद की छोटी बहन का नाम सना खान है जो एक डॉक्टर हैं। फवाद ने 2005 में सदफ खान से शादी की थी। फवाद और सदफ के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। बिया खान और इलाना खान उनकी बेटियां हैं और अयान खान उनके बेटे हैं। फवाद खान ने बचपन में खाड़ी युद्ध के कारण एथेंस, दुबई, रियाद और मैनचेस्टर की यात्रा की थी।
फवाद खान ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट
2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट
3. फेसबुक अकाउंट का लिंक: फेसबुक अकाउंट
फवाद खान की शुरूआती जिंदगी: ( Fawad Khan Early Life- Fawad Khan Biography in Hindi )
फवाद खान का जन्म 29 नवंबर 1981 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। वह पठान वंश से हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लाहौर ग्रामर स्कूल, जोहर शहर से पूरी की थी। उन्होंने लाहौर में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कंप्यूटर एंड इमर्जिंग साइंसेज नामक कॉलेज से सॉफ्टवेयर इंजीनियर में स्नातक की डिग्री हासिल की है। भारत और पाकिस्तान में हिंदुस्तान के विभाजन के बाद, फवाद के पिता पाकिस्तान चले गए थे।
फवाद खान टीवी सीरियलस ( Fawad Khan TV Serials )
2001 में फवाद खान का पहला टीवी सीरियल ‘जट एंड बॉन्ड’ था। उन्होंने इस सीरियल में बांड की भूमिका निभाई थी।
2008 में वह ‘दिल दे के जाएंगे’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में अरसलान का किरदार निभाया था।
2008 में वह ‘सत्रंगी’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में बेहजाद की भूमिका निभाई थी।
2010 में उन्होंने ‘दास्तान’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में हसन की भूमिका निभाई थी।
2010 में, वह ‘आज कुछ ना कहो’ नाम के टेलीफिल्म में दिखाई दिए थे। उन्होंने इस टेलीफिल्म में रेहान की भूमिका निभाई थी।
2011 में वह ‘अकबरी असगरी’ में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में असगर का रोल प्ले किया था।
2011 में वह ‘कुछ प्यार का पागलपन’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में मुज्तबा का किरदार निभाया था।
2011 में उन्होंने ‘हमसफर’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में अशर हुसैन की भूमिका निभाई थी।
2012 में उन्होंने ‘अश्क’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में रोहेल हयात का रोल प्ले किया था।
2012 में उन्होंने ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में जरून जुनैद की भूमिका निभाई थी।
2013 में उन्होंने ‘बेहद’ नाम की टेलीफिल्म की थी। उस टेलीफिल्म में उनके किरदार का नाम जमाल अहमद था।
2013 में उन्होंने ‘नम’ नाम का सीरियल किया था। सीरियल में उनके किरदार का नाम वली बख्त खान था।
2013 में उन्होंने ‘अरमान’ नाम का टेलीफिल्म किया था। उन्होंने जो किरदार निभाया था उसका नाम अरमान था।
फवाद खान की फिल्में: ( Fawad Khan Movies- Fawad Khan Biography in Hindi)
उनकी पहली लॉलीवुड फिल्म 2007 में ‘खुदा के लिए’ थी। यह उनका पाकिस्तान के फिल्म उद्योग जगत में डेब्यू था। उन्होंने इस फिल्म में सरमद की भूमिका निभाई थी।
2014 में उन्होंने ‘खूबसूरत’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के रिलीज होते ही वह भारत में मशहूर हो गए थे। इस फिल्म में सोनम कपूर उनकी को-एक्ट्रेस थीं। इस फिल्म में उन्होंने विक्रम सिंह राठौर की भूमिका निभाई थी।
2016 में उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ नाम से की थी। इस फिल्म में उन्होंने राहुल कपूर की भूमिका निभाई थी।
2016 में, उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी। उन्होंने इस फिल्म में डीजे अली की भूमिका निभाई थी। फवाद के साथ अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म के कलाकार थे।
पुरस्कार: ( Fawad Khan Awards- Fawad Khan Biography in Hindi )
1. फवाद ने 2008 में ‘खुदा के लिए’ नाम की फिल्म के लिए लक्स स्टाइल का पुरस्कार जीता था।
2. 2011 में, उन्होंने ‘दास्तान’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट एकटर का पाकिस्तान मीडिया पुरस्कार जीता था।
3. 2013 में, उन्होंने ‘हमसफर’ नाम के सीरियल के लिए माहिरा खान के साथ बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी का हम पुरस्कार जीते थे।
4. 2013 में, उन्होंने ‘हमसफर’ के लिए हम माननीय फेनोमिन्न सीरियल पुरस्कार जीता था।
5. 2013 में, उन्होंने ‘हमसफर’ नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट टेलीविजन एकटर का लक्स स्टाइल पुरस्कार जीता था।
6. 2013 में, उन्होंने ‘अरमान’ नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट कपल का तरंग हाउसफुल पुरस्कार भी जीता था।
7. उन्होंने 2014 में ‘जिंदगी गुलजार है’ नामक धारावाहिक के लिए तीन हम पुरस्कार जीते थे।
8. उन्होंने 2014 में ‘ज़िंदगी गुलज़ार है’ नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट टेलीविज़न एक्टर के लिए लक्स स्टाइल का पुरस्कार भी जीता था।
9. उन्हें ‘खूबसूरत’ नाम की बॉलीवुड फिल्म के लिए मसाला पुरस्कार, बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
10. 2015 में, उन्होंने इंटरनेशनल आइकन ऑफ दा ईयर के लिए हम पुरस्कार जीता था।
11. उन्होंने 2016 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ दा ईयर के लिए एआरवाई फिल्म पुरस्कार जीता था।
12. 2016 में, उन्होंने ‘कपूर एंड संस’ नाम की बॉलीवुड फिल्म के लिए एक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न डाइवरसिटि पुरस्कार जीता था।
13. उन्होंने 2018 में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट बेस्ट सिनेमैटिक आइकन अवॉर्ड जीता था।
फवाद खान की आने वाली फिल्में: ( Fawad Khan Upcoming Movies )
1. दा लीजेंड ऑफ मौला जट् ( The Legend Of Maula Jatt ) –
2. मनी बेक गारंटी ( Money Back Guarantee ) –
3. नीलोफ़र ( Neelofar ) –
4. आन ( Aan ) –