Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

हर्षद चोपड़ा का जीवन परिचय। Harshad Chopda Biography in Hindi

December 22, 2021December 1, 2021 by Ashna Bisht
Harshad Chopda Biography in Hindi

Harshad Chopda Biography in Hindi. हर्षद चोपडा का जीवन परिचय।

Table of Contents

  • Harshad Chopda Biography in Hindi. हर्षद चोपडा का जीवन परिचय।
    • हर्षद चोपडा का बायो / Wiki ( हर्षद चोपडा  का जीवन परिचय- Harshad Chopda Biography in Hindi )
    • हर्षद चोपडा कौन है? ( Who is Harshad Chopda ? –  Harshad Chopda Biography in Hindi )
    • हर्षद चोपडा ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
    • हर्षद चोपडा की शुरूआती जिंदगी: ( Harshad Chopda Early Life )
    • हर्षद चोपड़ा के टीवी सीरियल्स: ( Harshad Chopda TV Serials )
    • पुरस्कार: ( Harshad Chopda Awards )
    • और देखे:

Harshad Chopda Biography in Hindi- हर्षद चोपड़ा एक भारतीय अभिनेता हैं जो टेलीविजन उद्योग में काम करते हैं। हर्षद ने ‘बेपनाह’, ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘दिल से दे दिया… सौभाग्यवती भव?’,’हमसफ़र’ जैसे सीरियल किए हुए हैं। अब वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नाम के सीरियल में अभिमन्यु बिड़ला की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल हर्षद की तरफ लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। आइये हर्षद चोपड़ा के जीवन ( Harshad Chopda Biography in Hindi) के बारे मे कुछ और जानते हैं।

हर्षद चोपडा का बायो / Wiki ( हर्षद चोपडा  का जीवन परिचय- Harshad Chopda Biography in Hindi )

हर्षद चोपडा का असली नाम – हर्षद प्रकाश चोपड़ा

हर्षद चोपडा का निक नेम – मोनु

हर्षद चोपडा का जन्मदिन – 17 मई, 1983

हर्षद चोपडा का जन्मस्थान – गोंदिया, महाराष्ट्र, भारत

हर्षद चोपडा के पिता का नाम – प्रकाश चोपड़ा

हर्षद चोपडा की माँ का नाम – N/A

हर्षद चोपडा के बहन का नाम – हर्षा चोपडा

हर्षद चोपडा का विद्यालय – N/A

हर्षद चोपडा का विश्वविद्यालय – N/A

हर्षद चोपडा की उम्र  -Harshad Chopda Age – 38 Years Old

हर्षद चोपडा की ऊंचाई -Harshad Chopda height-  5′ Feet 11″ Inches

हर्षद चोपडा का वज़न – 80 KG

हर्षद चोपडा की राष्ट्रीयता – इंडियन

हर्षद चोपडा का धर्म – हिंदू

हर्षद चोपडा की नेट वर्थ -Harshad Chopda Net worth- N/A

हर्षद चोपडा की आंखों का रंग – गहरा भूरा

हर्षद चोपडा के बालों का रंग – काला

हर्षद चोपडा की राशि का नाम – वृषभ

हर्षद चोपडा कौन है? ( Who is Harshad Chopda ? –  Harshad Chopda Biography in Hindi )

हर्षद चोपड़ा एक भारतीय अभिनेता हैं। हर्षद के पिता का नाम प्रकाश चोपड़ा है। उनकी एक छोटी बहन थी जिसका नाम हर्षा चोपड़ा था।

हर्षद चोपडा ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:

1. Harshad Chopda Instagram: इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक

2. Harshad Chopda Twitter: ट्विटर अकाउंट का लिंक

3. Harshad Chopda Facebook: फेसबुक अकाउंट का लिंक

हर्षद चोपडा की शुरूआती जिंदगी: ( Harshad Chopda Early Life )

हर्षद चोपड़ा का जन्म 17 मई 1983 को गोंदिया, महाराष्ट्र में हुआ था।

हर्षद चोपड़ा के टीवी सीरियल्स: ( Harshad Chopda TV Serials )

उन्होंने 2006 में ‘ममता’ नाम के सीरियल से टीवी सीरियल में डेब्यू किया था। उन्होंने सीरियल में करण श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल जी टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ इस सीरियल के मुख्य कलाकार अमित बहल, गगन आर्यन, अजय कृष्णमूर्ति, कृष्णा भाटिया, अशोक सिन्हा, असीम अग्रवाल और नेहा मेहता थे।

2006 में वह ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ नाम के दूसरे सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में कैडेट अली बेग की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल सब टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ राजीव खंडेलवाल, प्रियंका बस्सी, कुणाल करण कपूर, अर्जुन बिजलानी, श्वेता साल्वे इस सीरियल के कलाकार थे।

2007 में वह ‘अंबर धारा’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में अक्षत मेहरा की भूमिका निभाई थी। हर्षद के साथ कश्मीरा ईरानी, ​​सुलगना पाणिग्रही, मोना अम्बेगांवकर, श्वेता गुलाटी, काम्या पंजाबी और सुदेश बेरी इस सीरियल के कलाकार थे।

2008 में उन्होंने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में प्रेम जुनेजा और गौरव शर्मा की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ अदिति गुप्ता, सुशांत सिंह राजपूत, क्रिस्टल डिसूजा, मेहर विज, मिहिका वर्मा और तस्नीम शेख सीरियल के कलाकार थे।

साल 2010 में हर्षद ने ‘तेरे लिए’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में अनुराग गांगुली की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ अनुप्रिया कपूर, नेहा सक्सेना, कृतिका शर्मा, शक्ति अरोड़ा, गरिमा भटनागर और नेहा जनपद इस सीरियल के कलाकार थे।

2011 में उन्होंने ‘धर्मपत्नी’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में मोहन गाला का रोल प्ले किया था। हर्षद के साथ इस सीरियल के कलाकार आसिया काजी, सुप्रिया शुक्ला, पंकित ठक्कर, एकरूप बेदी थे। यह सीरियल इमेजिन टीवी चैनल पर प्रसारित होता था।

2012 में वह ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में राघवेंद्र प्रताप राव की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ सृति झा, करणवीर बोहरा, माला सलारिया, आकांक्षा जुनेजा, किरण भार्गव और जया ओझा इस सीरियल के कलाकार थे।

2014 में उन्होंने ‘हमसफर’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में सहीम अजीम चौधरी की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल सोनी लिव चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ शिव्या पठानिया, सेहबान अजीम, नेहा जनपद, पायल रोहतगी, जीना भाटिया इस सीरियल के कलाकार थे।

2014 में वह ‘बेपनाह’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरियल में आदित्य हुड्डा की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। हर्षद के साथ जेनिफर विंगेट, आंचल गोस्वामी, शहजाद शेख, उर्फी जावेद, प्रणिता बोरठाकुर और सेहबान अजीम इस सीरियल के कलाकार थे।

2021 में वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नाम का सीरियल कर रहे हैं। वह इस सीरियल में अभिमन्यु बिड़ला की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरियल का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर हो रहा है।

पुरस्कार: ( Harshad Chopda Awards )

1. 2008 में, हर्षद ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक धारावाहिक के लिए फ़ेवरेट नया सदास्य (मेल) का एक स्टार परिवार पुरस्कार जीता था।

2. 2009 में, हर्षद ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक धारावाहिक के लिए फ़ेवरेट जोड़ी का एक स्टार परिवार अवार्ड जीता था।

3. 2009 में, उन्होंने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक धारावाहिक के लिए फ़ेवरेट हॉट जोड़ी का एक स्टार परिवार अवार्ड जीता था।

4. 2010 में, हर्षद ने ‘तेरे लिए’ नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट एकटर इन ए लीड रोल मेल का एक इंडियन टेली अवार्ड जीता था।

5. 2018 में, उन्होंने ‘बेपनाह’ नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट एकटर का इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड जीता था।

6. 2018 में, उन्होंने ‘बेपनाह’ नामक धारावाहिक के लिए मेल एकटर ऑफ दा ईयर का एक एशियन व्युअर्स टेलीविजन अवार्ड भी जीता था।

7. 2019 में, उन्होंने ‘बेपनाह’ नामक धारावाहिक के लिए मेल एकटर ऑफ दा ईयर का एक एशियन व्युअर्स टेलीविजन अवार्ड भी जीता था।

और देखे:

काजल अग्रवाल का जीवन परिचय।

धनुष का जीवन परिचय।

400+ आ की मात्रा वाले शब्द। 

देवोलीना भट्टाचार्जी का जीवन परिचय। 

कीर्ति सुरेश का जीवन परिचय। 

 

Categories CINEMA, HINDI BIOGRAPHY Tags Harshad Chopda, Harshad Chopda Facebook, Harshad Chopda Instagram, Harshad Chopda Twitter, हर्षद चोपड़ा, हर्षद चोपड़ा बायोग्राफी
Post navigation
नकुल मेहता का जीवन परिचय। Nakuul Mehta Biography in Hindi
जेनिफर विंगेट का जीवन परिचय। Jennifer Winget Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION