महेश बाबू की जीवनी। Mahesh Babu Biography in Hindi. Early Life, Career, Jivani, Upcoming Films, Family, Jivan Parichay, Networth, Zodiac Sign , महेश बाबू का जीवन परिचय।

Mahesh Babu Biography in Hindi- महेश बाबू एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता है। महेश बाबू तेलुगु सिनेमा के अभिनेता हैं। लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। महेश बाबू इंडिया के टॉप 100 डिजायरेबल मैन में टॉप 20 में थे। 2019 में, मैडम तुसाद सिंगापुर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया था। वह यह बड़ा मुकाम हासिल करने वाले पहले तेलुगु अभिनेता भी थे। आइये जानते है महेश बाबू ( Mahesh Babu Biography in Hindi ) के जीवन से जुुड़ी कुछ और बातें।
महेश बाबू का बायो / Wiki ( महेश बाबू की जीवन, महेश बाबू का जीवन परिचय – Mahesh Babu Biography in Hindi )
असली नाम (Real Name)- महेश घट्टामनेनी
निक नेम (Nick Name)- नानी, प्रिंस, नवतारम सुपरस्टार
जन्मदिन (Birthday)- 9 अगस्त, 1975
जन्मस्थान (Birthplace)- चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
पिता का नाम (Father)- कृष्ण घट्टामनेनी
माता का नाम (Mother)- इंदिरा देवी
सौतेली माता का नाम (Step Mother)- विजया निर्मला
बड़े भाई का नाम (Elder brother)- रमेश बाबू
सौतेली भाई का नाम (Step Brother)- नरेश
बड़ी बहन का नाम (Elder Sister)- मंजुला स्वरूप
बड़ी बहन का नाम (Elder Sister)- पद्मावती
छोटी बहन का नाम (Younger Sister)- प्रियदर्शिनी
स्कूल (School)- सेंट बेड्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई
विश्वविद्यालय (University)- लोयोला कॉलेज, चेन्नई
उम्र (Age)- 46 वर्ष
ऊंचाई (Height)- 6’2″
वज़न (Weight)- 70 kg
पत्नी (Wife)- नम्रता शिरोडकर
पुत्र का नाम (Son)- गौतम कृष्ण
बेटी का नाम (Daughter)- सितारा घट्टामनेनी
राष्ट्रीयता (Nationality)- भारतीय
धर्म (Religion)- हिन्दू
नेट वर्थ (Net worth)- $20 मिलियन
आंखों का रंग (Eye colour)- भूरा
बालों का रंग (Hair colour)- काला
राशि चक्र (Zodiac Sign)- सिंह
महेश बाबू कौन है? ( Who is Mahesh Babu – Mahesh Babu Biography in Hindi)

महेश बाबू (Mahesh Babu Biography in Hindi) एक भारतीय अभिनेता है जो जादातर तेलुगु फिल्में ही करते हैं। महेश बाबू एक्टर्स के खानदान से संबंधित हैं। महेश बाबू की शादी नम्रता शिरोडकर से 2005 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनमे से एक लड़का है जिसका नाम गौतम कृष्णा है और उसका जन्म 2006 मैं हुआ था और एक लड़की है जिसका नाम है सितारा घट्मानेनी और उसका जन्म 2012 मैं हुआ था।
महेश बाबू का शुरुआती जीवन: ( Mahesh Babu Biography in Hindi )
महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त, 1975 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। महेश बाबू ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट बेड्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई से की। फिर उन्होंने लोयोला कॉलेज, चेन्नई में प्रवेश लिया। उनकी शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ कॉमर्स है। महेश बाबू बचपन से अपनी नानी के साथ रहे हैं क्योंकि उनके पिता और माता को अपने अभिनय करियर की वजह से उनके लिए समय कम मिला था।
महेश बाबू का परिवार : ( Mahesh Babu Biography in Hindi )
महेश बाबू के पिता का नाम कृष्णा घट्टामनेनी है और उनकी मां का नाम इंदिरा देवी है हालांकि उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी उससे महेश बाबू की सौतेली मां हुई विजया निर्मला। महेश बाबू का एक असली भाई और तीन असली बहन है और एक सौतेला भाई है। उनके बड़े भाई का नाम रमेश बाबू है और वो भी एक अभिनेता है। उनकी बड़ी बहन का नाम मंजुला स्वरूप है और वो भी एक अभिनेता और निर्माता है। उनकी एक और बड़ी बहन है जिन्का नाम पद्मावती है। उनकी सबसे छोटी बहन का नाम है प्रियदर्शिनी। उनके सौतेले भाई का नाम नरेश है। महेश बाबू की सौतेली मां ‘विजय निर्मला’ का 2019 में निधन हो गया। विजया निर्मला दक्षिण सिनेमा की एक सफल अभिनेत्री थीं।
महेश बाबू का कैरियर: ( Career – Mahesh Babu Biography in Hindi )
महेश बाबू सिर्फ 4 साल के थे जब उन्होंने फिल्म ‘नीदा’ से अभिनय की शुरुआत की। यह एक तेलुगु फिल्म थी। इसका निर्देशन दसारी नारायण राव ने किया था। ये फिल्म 01 जनवरी,1979 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कलाकार थे मुरारी मोहन और महेश बाबू। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी।
उनकी अगली फिल्म 1990 में थी। यह ‘बालाचंद्रुडु’ थी जिसे कृष्णा ने निर्देशित किया था। इसमें महेश बाबू, सत्यनारायण, गीता, सरथ कुमार, रामी रेड्डी ने अभिनय किया है। इस फिल्म को भितशेट्टी लक्ष्मण राव ने लिखा था।
महेश बाबू की अगली फिल्म 1999 में थी। फिल्म का नाम ‘राजा कुमारुडु’ था, जिसे कोवेलामुडी राघवेंद्र राव ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रीति जिंटा, प्रकाश राज, ब्रह्मानंदम, जय प्रकाश रेड्डी, सुमलता और कृष्णा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बहुत सफल रही और इसे दो कीमती पुरस्कार मिले।
2001 में महेश बाबू ने एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मुरारी’ की।इसका निर्देशन कृष्णा वामसी ने किया था। इस फिल्म में महेश बाबू, सोनाली बेंद्रे, कैकला सत्यनारायण, लक्ष्मी, रवि बाबू ने अभिनय किया था।
2003 में उन्होंने ‘ओक्काडु’ नाम की एक फिल्म की। इसका निर्देशन गुणशेखर ने किया था। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी। इसमें महेश बाबू के साथ भूमिका चावला, प्रकाश राज, अजय, मुकेश ऋषि ने अभिनय किया। तब लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
2005 में महेश ने एक रोमांटिक एक्शन फिल्म की थी जो ‘अथाडु’ थी। इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। इस फिल्म के कलाकारों में महेश बाबू के साथ ब्रह्माानंदम, तृषा, सोनू सूद, प्रकाश राज, नासर थे। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म थी। महेश बाबू जितनी अधिक फिल्में कर रहे थे, उतना ही प्रसिद्ध हो रहे थे।
2006 में उन्होंने एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म की, जो ‘पोकिरी’ थी। इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ इलियाना डिक्रूज, प्रकाश राज, नासर, आशीष विद्यार्थी और ब्रह्मानंदम ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने करीब 66 करोड़ रुपए कमाए थे। फैंस ने कहा कि यह फिल्म एक्शन, थ्रिलर, रोमांस का एकदम सही मिश्रण थी।
2006 में, उन्होंने ‘सैनिकुडु’ नाम से एक अगली फिल्म की। यह एक एक्शन मूवी थी। इसका निर्देशन गुणशेखर ने किया था। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ त्रिशा, इरफान खान, प्रकाश राज, कामना जेठमलानी, कोटा श्रीनिवास राव, तेलंगाना शकुंतला ने अभिनय किया था। यह फिल्म हिट रही थी।
महेश बाबू ने सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित एक फिल्म की थी। फिल्म थी ‘अतिथि’ और यह एक एक्शन और क्राइम से जुड़ी फिल्म थी। इसमें महेश बाबू के साथ अमृता राव, मुरली शर्मा, ब्रह्मानंदम, राजीव कनंकला, प्रकाश राज, नासर ने अभिनय किया। इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह सुपरहिट फिल्म थी।
2010 में, माहेह ने त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित एक फिल्म की। फिल्म थी ‘खलेजा’ और यह एक फंतासी कालपानिक और एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ अनुष्का शेट्टी, ब्रह्मानंदम, प्रकाश राज, सुनील, तनिकेला भरणी ने अभिनय किया था। यह फिल्म 19 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही और सेमी हिट रही।
2011 में महेश बाबू ने ‘दुकुडु’ नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म का निर्देशन ‘श्रीनू वैतला’ ने किया था। यह फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इसमें महेश बाबू के साथ सामंथा अक्किनेनी, ब्रह्मानंदम, सोनू सूद, प्रकाश राज ने अभिनय किया।
80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म रही।
उन्होंने अपनी अगली फिल्म 2012 में की थी। यह फिल्म ‘बिजनेसमैन’ थी और इसे पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक एक्शन और क्राइम फिल्म थी। इसमें महेश बाबू, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज, नसर, रजा मुराद ने अभिनय किया था। 55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह फिल्म हिट रही थी।
उन्होंने अपनी अगली फिल्म 2013 में की थी। यह ‘सीठम्मा वकीलो सिरिमल्ले चेट्टू’ थी और इसे श्रीकांत अडाला ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक एक्शन और ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में महेश बाबू, दग्गुबाती वेंकटेश, अंजलि, सामंथा अक्किनेनी, प्रकाश राज, राव रमेश और जयसुधा ने अभिनय किया था। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म थी। यह 89 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।
उन्होंने अपनी अगली फिल्म 2014 में की जो ‘नेनोक्कादीन’ थी। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया था। यह एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म थी। यह 70 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही और यह सेमी हिट फिल्म थी। इसमें महेश बाबू, कृति सैनन, केली दोरजी, सयाजी शिंदे, अनु हसन, नासर ने अभिनय किया था।
2014 में उन्होंने श्रीनु वैतला की एक फिल्म की जो ‘आगडु’ थी। यह एक रोमांस और एक्शन से जुड़ी फिल्म थी। इसमें महेश बाबू, तमन्ना और सोनू सूद ने अभिनय किया था। दुख की बात है कि यह फिल्म लोगों की नजर में इतनी आकर्षक नहीं थी और फ्लॉप हो गई थी।
2015 में, महेश बाबू ने ‘श्रीमंथुडु’ नाम की एक फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन कोराटाला शिव ने किया था यह 109 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म रही और सभी को हिला कर रख दिया। यह फिल्म एक एक्शन और ड्रामा फिल्म थी। इसमें महेश बाबू के साथ श्रुति हसन, जगपति बाबू, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश ऋषि, संपत राज, सुकन्या, राहुल रवींद्रन ने अभिनय किया।
2016 में, उन्होंने ‘ब्रह्मोत्सवम’ नाम की एक फिल्म की, जिसे श्रीकांत अडाला ने निर्देशित किया था। इसमें महेश बाबू, सामंथा अक्किनेनी, प्रणिता सुभाष, काजल अग्रवाल, जयसुधा, राव रमेश के साथ महेश बाबू ने अभिनय किया। यह फिल्म 63 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही क्योंकि फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये था और यह मूवी उत्ती भी कमाई नहीं कर पाई।
2017 में महेश बाबू ने ‘स्पाइडर’ नाम की एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म की। इसका निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया था। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ रकुल प्रीत, भरत, प्रियदर्शिनी, आरजे बालाजी ने अभिनय किया था। यह फिल्म महेश बाबू की पहली द्विभाषी फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
2018 में, महेश बाबू ने कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित एक फिल्म की। फिल्म का नाम था ‘भारत अने नेनु’। यह फिल्म 225 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही और महेश बाबू के लिए एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, प्रकाश राज ने अभिनय किया था।
2019 में उन्होंने ‘महर्षि’ नाम की एक फिल्म की। इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली ने किया था। यह फिल्म एक रोमांटिक और ड्रामा बेस्ड फिल्म थी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ पूजा हेज, अल्लारी नरेश ने अभिनय किया था। यह फिल्म एक हिट फिल्म थी क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
महेश बाबू ने 2020 में अपनी नवीनतम फिल्म की जो ‘सरिलरु नीकेवरु’ थी। यह एक एक्शन और कॉमेडी फिल्म थी। इसका निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया था। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ रश्मिका मंदाना, विनयशांति, प्रकाश राज और राजेंद्र प्रसाद ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 260 करोड़ रुपये की कमाई की और सुपर डुपर हिट रही। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया।
पुरस्कार: ( Awards – Mahesh Babu Biography in Hindi )
1. महेश बाबू के नाम आठ नंदी पुरस्कार हैं।
2. महेश बाबू के नाम 5 फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड भी हैं।
3. महेश बाबू ने जीते 3 सिनेमा पुरस्कार।
4. महेश बाबू ने 3 संतोषम फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं।
5. महेश बाबू ने 3 SIIMA पुरस्कार जीते हैं।
6. उन्होंने IIFA उत्सवम अवार्ड भी जीता है।
महेश बाबू की आने वाली फिल्में : ( Upcoming Films – Mahesh Babu Biography in Hindi )
1. सरकारु वारी पाता- परशुराम द्वारा निर्देशित (2022)
2. जन गण मन- डी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित (2021)
3. एस एस एम बी 28- त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित (2022)
दोस्तों आपको यह लेख महेश बाबू की जीवनी / महेश बाबू का जीवन परिचय ( Mahesh Babu Biography in Hindi ) कैसे लगा। अपने विचार हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बतायें।
और देखें :