Mitali Raj Biography-मिताली राज की जीवनी।
Mitali Raj भारतीय महिला क्रिकेटर और भूतपूर्व कप्तान का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में एक तमिल परिवार में हुआ था। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक मारने वाली प्रथम महिला क्रिकेट खलाड़ी हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट में लेडी सचिन के नाम से बिख्यात मिताली राज के ब्यक्तिगत जीवन के बारे में संक्षेप में जानकारी निम्न प्रकार है,
नाम : मिताली राज
पिता का नाम : दोराई राज
माता का नाम : लीला राज
उप नाम : लेडी सचिन
जाति : हिन्दू , तमिल
शेक्षणिक योग्यता : 12th
अन्य शौक : नृत्य
प्रोफेशन: क्रिकेट
बैटिंग स्टाइल : राईट हेंड बेट
बोलिंग स्टाइल : लेग ब्रेक
कोच : संपत कुमार, विनोद शर्मा,
पसंदीदा खिलाड़ी : सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा शाट : स्क्वेयर कट
मिताली राज को क्लासिकल डांस भरत नाट्यम भी पसंद है, किन्तु क्रिकेट की ओर उनका झुकाव देखते हुए उनके पिता ने क्रिकेट में उनकी ट्रेनिंग शुरू करा दी, कोच संपत कुमार के साथ उन्होंने कड़ी मेहनत की, इस दोरान उनके माता पिता उन्हें प्रोत्साहित करते रहे, उनकी मेहनत सफल रही और शीघ्र ही सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में चुन लिया गया।

Mitali Raj ( मिताली राज ) का क्रिकेट केरियर
Mitali Raj ने 1999 में आयरलेंड के खिलाफ आपने एकदिवसीय केरियर की शुरुआत की, उन्होंने अपने पहले ही मेच में आयरलेंड के विरुद्ध 114 रनों की पारी खेली।
टेस्ट क्रिकेट में अपने केरियर की शुरुआत 2002 में इंग्लेंड के खिलाफ की थी, शुरूआती मेच उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं था, लेकिन तीसरे ही टेस्ट मेच में उन्होंने 214 रनों की जबदस्त पारी खेलते हुए अपना पहला दोहरा शतक बनाया, यहाँ महिला क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है।
पुनः 2006 Mitali Raj के नेतृत्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लेंड के डोरे पर गयी, यहाँ पर भारतीय टीम ने इंग्लेंड को उन्ही की धरती पर 1-0 से हराया, जिसका सम्पूर्ण श्रेय मिताली राज को गया।
Mitali Raj ( मिताली राज ) के रिकार्ड और उपलब्धियां
- मिताली राज ने 209 अन्तराष्ट्रीय मेचो में 50.64 की औसत से 6888 रन बनाये है,
- मिताली राज ने ट-20 अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 2000 रन बनाये है,
- मिताली राज के नाम टेस्ट क्रिकर का दूसरा सर्वाधिक स्कोर 214 रन का हे, सर्वाधिक रनों का रिकोर्ड पाकिस्तान की किरण बलूच का है जिन्होंने 242 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये थे,
- मिताली राज सर्वाधिक रन बनाने वाली प्रथम महिला क्रिकेटर है,
- वह एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार 7 अर्धशतक बनाने वाली प्रथम महिला क्रिकेटर है , उनके आगे पाकिस्तान के जावेद मियांदाद हे, जिन्होंने लगातार 9 अर्धशतक लगाये है,
Mitali Raj ( मिताली राज ) को मिले अवार्ड
- वर्ष 2003 में अर्जुन अवार्ड
- वर्ष 2013 चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ” पद्मश्री “
- वर्ष 2015 में विजडन इंडियन क्रिकेटर ऑफ़ थे ईयर
- वर्ष 2017 में यूथ आइकन ओद एक्सीलेंस अवार्ड
- वर्ष २०१७ में वोग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ थे ईयर
भारत में क्रिकेट मुख्यतः पुरुषों का खेल समझा जाता है, Mitali Raj ( मिताली राज ) ने देश और दुनियां में रेकोर्ड बनाकर, इसमे जो सफलता प्राप्त की हे, उससे भारत का नाम रोशन किया है, आशा है कि वे इसी तरह खेलती रहेंगी , और भारत का नाम रोशन करेंगी।
और भी पढ़ें :
Geeta Fogat Biography in Hindi-गीता फोगाट की जीवनी