Mohsin Khan Biography in Hindi. मोहसिन खान का जीवन परिचय।

Mohsin Khan Biography in Hindi- मोहसिन खान एक भारतीय अभिनेता हैं जो टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करते हैं। वह टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। आइये मोहसिन खान के जीवन ( Mohsin Khan Biography in Hindi ) के बारे मे कुछ और जानते हैं।
मोहसिन खान का बायो / Wiki ( मोहसिन खान का जीवन परिचय- Mohsin Khan Biography in Hindi )
असली नाम (Mohsin Khan Real Name)- वसीम खान
निक नेम (Mohsin Khan Nick Name)- मोमो
जन्मदिन (Mohsin Khan Birthday)- 26 अक्टूबर, 1991
जन्मस्थान (Mohsin Khan Birthplace)- नडियाद, गुजरात, भारत
पिता का नाम (Mohsin Khan Father)- अब्दुल वहीद खान
माँ का नाम (Mohsin Khan Mother)- मेहज़बीन खान
भाई का नाम (Mohsin Khan Brother)- सज्जाद खान
बहन का नाम (Mohsin Khan Sister)- ज़ेबा अहमद
विद्यालय (Mohsin Khan School)- चिल्ड्रनस अकादमी, मुंबई
विश्वविद्यालय (Mohsin Khan University)- मीठीबाई कॉलेज, मुंबई
उम्र (Mohsin Khan Age)- 30 Years Old
ऊंचाई (Mohsin Khan Height)- 5′ Feet 9 Inches
वज़न (Mohsin Khan Weight)- 70 KG
राष्ट्रीयता (Mohsin Khan Nationality)- भारतीय
धर्म (Mohsin Khan Religion)- इसलाम
नेट वर्थ (Mohsin Khan Net worth)- $ 2 मिलियन
आंखों का रंग (Mohsin Khan Eye colour)- भूरा
बालों का रंग (Mohsin Khan Hair colour)- काला
राशि (Mohsin Khan Zodiac Sign)- वृश्चिक
मोहसिन खान कौन है? ( Who is Mohsin Khan ? – Mohsin Khan Biography in Hindi )
मोहसिन खान भारत के एक अभिनेता हैं। उनके पिता का नाम अब्दुल वहीद खान है। उनकी मां का नाम मेहज़बीन खान है। उनकी एक बहन है जिसका नाम ज़ेबा अहमद है। उनके छोटे भाई का नाम सज्जाद खान है।
मोहसिन खान ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक Mohsin Khan Instagram: इंस्टाग्राम अकाउंट
मोहसिन खान की शुरूआती जिंदगी: ( Mohsin Khan Early Life )
उनका जन्म 26 अक्टूबर 1991 को नडियाद, गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में चिल्ड्रनस अकादमी से की है और उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से की है। जब वे कॉलेज में थे तो हमेशा स्किट में अभिनय करते थे। उन्होंने कई विज्ञापन भी किए हैं।
मोहसिन खान के टीवी सीरियलस ( Mohsin Khan TV Serials )
2014 में मोहसिन खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘लव बाय चांस’ नाम की टीवी सीरीज से की थी। यह सीरीज यू टी वी बिंदास पर प्रसारित की गई थी। इस सीरीज में उन्होंने जिग्नेश का रोल प्ले किया था।
2016 में उन्होंने ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ नाम का सीरियल किया था। यह सीरियल कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। इस सीरियल में उन्होंने रोमिल का किरदार निभाया था। राधिका मदान और शक्ति अरोड़ा इस सीरियल की मुख्य नायिका थीं। इस सीरियल का निर्देशन अनिल वी कुमार और रंजन कुमार सिंह ने किया था।
2014 में उन्होंने ‘निशा और उसके कजिन्स’ नाम का सीरियल किया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर दिखाया गया था। इस सीरियल में उन्होंने रितेश का किरदार निभाया था। इस सीरियल के मुख्य कलाकार थे अनेरी वजानी, मिश्कत वर्मा, अमित सरीन और ताहिर मित्तलवाला।
2015 में उन्होंने ‘प्यार तूने क्या किया’ नाम का शो किया था। इस शो में उन्होंने सूरज की भूमिका निभाई थी। यह शो ज़िंग पर टेलीकास्ट किया गया था।
2016 में उन्होंने ‘ड्रीन गर्ल- एक लड़की दीवानी सी’ नाम का सीरियल भी किया था। इस सीरियल में उन्होंने समर सरीन का रोल प्ले किया था। यह सीरियल लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होता था। इस सीरियल के कलाकार मोहसिन के साथ निकिता दत्ता, श्रद्धा आर्या और खालिद सिद्दीकी थे।
2016 में उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नाम का सीरियल किया था। इस सीरियल में उन्होंने कार्तिक गोयनका का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। शिवांगी जोशी इस सीरियल में मोहसिन की को-एक्ट्रेस थीं।
मोहसिन खान की म्यूजिक वीडियोस ( Mohsin Khan Music Videos )
2020 में उन्होंने ‘बारिश’ नाम का एक म्यूजिक वीडियो किया था। इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया था। इस वीडियो में मोहसिन और शिवांगी जोशी थे।
2020 में उनका अगला म्यूजिक वीडियो ‘वो चांद कहां से लाओगी’ था। इस गाने को विशाल मेहरा ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो में उर्वशी रौतेला और मोहसिन खान नजर आए थे।
पुरस्कार: ( Mohsin Khan Awards )
1. उन्होंने 2017 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नाम के सीरियल के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का गोल्ड अवॉर्ड जीता था।
2. 2018 में, उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नामक धारावाहिक के लिए शिवांगी जोशी के साथ बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी का गोल्ड अवॉर्ड जीता था।
3. 2019 में, उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट एकटर का गोल्ड अवॉर्ड जीता था।