Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

MS Dhoni Biography in Hindi- महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी

December 28, 2020November 30, 2020 by Yashwant Bisht
ms dhoni biography in hindi

भारतीय क्रिकेट और विश्व के सफलतम कप्तानों में से एक MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखण्ड में हुआ था, उन्हें माही उपनाम से भी जाना जाता है, MS Dhoni दुनियां के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है।

Table of Contents

      • भारतीय क्रिकेट और विश्व के सफलतम कप्तानों में से एक MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखण्ड में हुआ था, उन्हें माही उपनाम से भी जाना जाता है, MS Dhoni दुनियां के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है।
  • MS Dhoni Biography in Hindi:
  • MS Dhoni के बारे में संक्षिप्त जानकारी
  • महेंदर सिंह धोनी की शिक्षा ( MS Dhoni Education)
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि ( MS Dhoni Family Background)
  • महेंदर सिंह धोनी का घरेलू केरियर ( MS Dhoni Domestic Carrier)
  • महेंदर सिंह धोनी का वन डे केरियर ( MS Dhoni One Day Carrier)
  • वन डे मैचों में धोनी के प्रदर्शन पर एक नज़र (MS Dhoni ODI Batting Record)
  • धोनी का टेस्ट मेच केरियर ( MS Dhoni Test Match Carrier )
  • धोनी के टेस्ट केरियर के आंकड़े ( MS Dhoni Test Carrier Record)
  • विकेटकीपर कप्तान धोनी के रिकॉर्ड ( Wicketkeeper Captain MS Dhoni Record)
  • धोनी के अवार्ड्स
        • और भी पढ़ें :

MS Dhoni Biography in Hindi:

विश्व क्रिकेट में महेंदर सिंह धोनी एक जाना माना नाम है, उन्हें माही, कप्तान कूल उप नाम से भी जाना जाता हे, उन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत के नाम को रोशन किया है, लेकिन एक आम इंसान से सफलतम क्रिकेटर बनने का सफ़र आसान नहीं रहा, अनेको कठिनाइयों और संघर्षो के बाद वे यहाँ तक पहुंचे है।

MS Dhoni के बारे में संक्षिप्त जानकारी

पूरा नाम: महेंदर सिंह धोनी

उप नाम : माही , कैप्टेन कूल

जन्म : 7 जुलाई 1981

जन्म स्थान : रांची , बिहार, अब झारखण्ड, भारत

लम्बाई : 5 फीट 9 इंच

वजन : 70 किलो

जाति : हिन्दू, राजपूत

पिता का नाम : पान सिंह

माता का नाम : देवकी देवी

भाई बहन : एक बही, एक बहन

भाई का नाम : नरेंदर सिंह धोनी

बहन का नाम : जयंती गुप्ता

पत्नी का नाम : साक्षी सिंह रावत

बेटी का नाम : जीवा

क्रिकेट टीम में भूमिका : विकेट कीपर बल्लेबाज

बल्लेबाजी स्टाइल : दाहिने हाथ बल्लेबाजी

IPL टीम : चेन्नई सुपर किंग्स

कुल सम्पति : करीब 700 करोड़

महेंदर सिंह धोनी की शिक्षा ( MS Dhoni Education)

धोनी ने रांची, झारखण्ड जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से 12 वी तक की शिक्षा ग्रहण की, उसके उपरांत उन्होंने सेंट जेविअर कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन क्रिकेट के लिए इन्हें अपनी पढाई से समझोता करना पड़ा और इन्होने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी।

पारिवारिक पृष्ठभूमि ( MS Dhoni Family Background)

धोनी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हे, धोनी का परिवार मूलतः उत्तराखंड राज्य से सम्बन्ध रखता है, धोनी के पिता पान सिंह जीविका हेतु उत्तराखंड से झारखण्ड राज्य शिफ्ट हो गए, बाद में वे यहाँ के निवासी बन गए, धोनी के पिता मेकान कंपनी में काम करते थे। परिवार में  इनके माता पिता के अलावा इनकी एक बहन, एक भाई , पत्नी साक्षी के अलावा एक बेटी जीवा है। उनकी माँ देवकी देवी एक गृहणी है इनके भाई एक राजनेता तथा बहन अध्यापिका है।

महेंदर सिंह धोनी का घरेलू केरियर ( MS Dhoni Domestic Carrier)

शुरुआत में महेंदर सिंह धोनी को फुटबॉल में दिलचस्पी थी, वे वे फुटबॉल में गोलकीपर के भूमिका में खेलते थे, एक बार इनके फूटबाल कोच ने इन्हें स्थानीय क्रिकेट क्लब में विकेट कीपर के रूप में खेलने के लिए भेजा, जहाँ पर इन्होने अच्छा प्रदर्शन किया, यहाँ से वे स्थनीय क्रिकेट क्लब में स्थायी रूप से विकेट कीपर के रूप में खेलने लगे, उन्होंने 10 वे क्लास के बाद गंम्भीरता से क्रिकेट खेलना शुरू किया।

इन्होने 1999 में बिहार की ओर से अपना पहला रणजी ट्रोफी मेच खेला, मेच की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 68 रन बनाये, आगे के मैचों में धोनी के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद , टीम जीत न सकी, उनका आगे के मैचों के लिए चयन नहीं हुआ फलस्वरूप धोनी ने क्रिकेट से दूरी बना ली।

20 वर्ष की आयु में उन्होंने रेलवे में टिकेट एक्सामिनर ( TTE ) की नौकरी ज्वाइन कर ली, और पश्चिम बंगाल के मिदनापुर चले गए, लेकिन खेलो में रूचि के कारण वह लम्बे समय तक नौकरी न कर सके, 2001 में धोनी को ईस्ट डिवीज़न से दिलीप ट्राफी के लिए चुना गया, लेकिन धोनी किन्ही कारणों वश टीम के साथ न जुड़ सके और मेच न खेल पाए।

महेंदर सिंह धोनी का वन डे केरियर ( MS Dhoni One Day Carrier)

महेंदर सिंह धोनी को 2004-05 में बाग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय मैचों के लिए चुना गया, लेकिन अपने पहले मेच वे अच्छा प्रदर्शन न कर सके, लेकिन चयनकर्ताओ ने धोनी पर विश्वाश ब्यक्त करते हुए पाकिस्तान के अगली सीरिज के लिए चुन लिया,लेकिन इस बार धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से किसी को निराश नहीं किया, और पाकिस्तान के खिलाफ पूरे जोश से खेलते हुए 148 रन बनाये।  साथ ही रिकॉर्ड रन के साथ पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिसने इअने अधिक रन बनाये हों।

इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा उनका प्रदर्शन मेच दर मेच अच्छा होता गया, अपनी आक्रामक खेल शैली के कारण वह भारतीय टीम में अपना स्थायी स्थान बनाने में कामयाब हो सके।

वन डे मैचों में धोनी के प्रदर्शन पर एक नज़र (MS Dhoni ODI Batting Record)

  • कुल खेले गए वन डे मेच  -318
  • कुल पारी  – 272
  • वन डे मैचों में बनाये गए किल रन –  10 हजार से ऊपर
  • वन डे मेच में लगाये कुल चोके – 770
  • वन डे मेच में लगाये गए कुल छक्के – 217
  • वन डे मेच में बनाये गए कुल शतक – 10
  • वन डे मेचो में बनाये गए कुल अर्ध शतक – 67

धोनी का टेस्ट मेच केरियर ( MS Dhoni Test Match Carrier )

वर्ष 2005 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मेच खेला था,यह मेष बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था, साल 2006 में इन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला जहाँ इन्होने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी लगायी, और पाकिस्तान के खिलाफ भारत को फोलोओन से बचाया।

धोनी ने अपने टेस्ट केरियर का आखिरी मेच 2014 आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, इस मेच के बाद धोनी ने टेस्ट मैचों से सन्यास की घोषणा कर दी।

धोनी के टेस्ट केरियर के आंकड़े ( MS Dhoni Test Carrier Record)

  • खेले गए कुल टेस्ट मेच – 90
  • टेस्ट मेच में बनाये कुल रन – 4876
  • टेस्ट मेच में लगाये कुल चोक्के – 544
  • टेस्ट मेच में लगाये कुल छक्के – 78
  • टेस्ट मेच में लगाये कुल शतक- 6
  • टेस्ट मेच में लगाये कुल अर्ध शतक- 33
  • टेस्ट मेच में लगाये कुल दोहरे शतक- 1

विकेटकीपर कप्तान धोनी के रिकॉर्ड ( Wicketkeeper Captain MS Dhoni Record)

धोनी भारत के पहले ऐसे विकेट कीपर बल्लेबाज हे जिन्होंने 4000 से अधिक रन बनाये हे, धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 27 टेस्ट मेच जीतें हें, इसके साथ उनके नाम सफलतम टेस्ट कप्तान होने का रिकॉर्ड भी है।

धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने सभी ICC टूर्नामेंट जीतें है,

  • वर्ष 2007  में T-20 वर्ल्ड कप
  • वर्ष 2011 में वन डे विश्व कप
  • वर्ष 2013 में चैम्पियन्स ट्राफी

धोनी के अवार्ड्स

धोनी ने अपने केरियर में 6 बार मेन ऑफ़ द सीरिज और 20 बार मेन ऑफ़ द मेच पुरूस्कार जीते है, वर्ष 2007 में उन्हें भारत सरकार ने उन्हें ” राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड ” से सम्मानित किया, खेलों के लिए दिया जाने वाला ये सर्वाश्रेस्ठ सम्मान है,

धोनी को वर्ष 2009 में चोथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान  “पद्म श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया, वर्ष 2018 में तीसरे बड़े नागरिक सम्मान ” पद्म विभूषण ” से सम्मानित किया गया।

भारतीय सेना द्वारा सम्मानित किये जाने वाले धोनी कपिलदेव के बाद दुसरे खिलाड़ी है।

दुनियां के महानतम कप्तानों मे शुमार MS Dhoni को वर्ष 2020 दिसंबर मे ICC ( इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ) द्वारा ” ICC Spirit of Cricket Award of the Decade ” से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें बतौर कप्तान लिए गये एक फैसले के लिए दिया गया है, इसमे इग्लिश बल्लेबाज को रन आउट दिये जाने के बाद धोनी ने अपनी अपील वापस लेते हुए उनको दोबारा बल्लेबाजी का मौक दिया था।

दोनों आपको यह पोस्ट कैसी लगी। नीचे कमेंट बाक्स मे जरूर बतायें।

और भी पढ़ें :

Mitali Raj Biography in Hindi-मिताली राज की जीवनी

Categories HINDI BIOGRAPHY Tags Indian Cricket, Mahi, MS dhoni
Post navigation
Anjali Bhagwat Biography in Hindi-अंजलि भागवत की जीवनी
Mitali Raj Biography in Hindi-मिताली राज की जीवनी

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION