Mukesh Bansal की सफलता की कहानी।
Mukesh Bansal भारतीय उद्योगपति हैं जिन्होंने भारतीय फैशन जगत की फेमस ई कामर्स कंपनी Myntra की स्थापना की है। वह cure.fit के सह संस्थापक और सीईओ हैं।

Mukesh Bansal का शुरुआती जीवन
Mukesh Bansal का जन्म हरिद्वार, उत्तराखंड मे हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते है। उनकी पत्नी अर्चना स्वयं का बिजनेस चलाती हैं।
मुकेश बंसल की बायोग्राफी
नाम : मुकेश बंसल
जन्म : 1076
जन्मस्थान : हरिद्वार, उत्तराखंड
शिक्षा : IIT कानपुर
पोजिशन : फाउंडर आफ Mantra, सीईओ Cure.fit
पत्नी का नाम : अर्चना बंसल
बच्चे : दो ( अवनी और अर्नब )
मुकेश बंसल की शिक्षा
1997 मे उन्होंने IIT ( Indian Institute of Technology ) कानपुर से कम्प्यूटर साइंस मे ग्रेजुएशन पूरी की। उनका ग्रेजुएशन 1993 – 1997 मे पूरा हुआ।
मुकेश बंसल का प्रोफेशनल कैरियर
ग्रेजुएशन के बाद US मे Deloitte के साथ दो वर्षों तक शिकागो मे सिस्टम एनालिस्ट के तौर पर कार्य किया। उसके सिलीकान वैली की अलग कंपनियों जैसेे NextTag, eWanted, NewScale मेे इंजीनियर, प्रोडक्ट मैनेजर तौर पर काम करते रहे, येे सभी कंपनियां नये स्टार्टप्स थे।
Myntra के सह संस्थापक मुकेश बंसल
मुकेश बंसल ने आशुतोष लावनिया और विनित सक्सेना के साथ वर्ष 2007 मे 30 लाख के इन्वेस्टमेंट के साथ Myntra की सह स्थापना की। Mantra की शुरुआत Gifting स्टार्टअप के तौर पर हुयी थी लेकिन उन्होंने इसे शीघ्र ही फैशन के e – कामर्स हब मे परिवर्तित कर दिया।
वर्ष 2014 मे Flipkart ने इसे 330 मिलियन डालर मे खरीद लिया।