Night Affirmation in Hindi. गहरी नींद आने का उपाय। Good Night Affirmations. Positive Affirmations for Every Night. Peaceful Night Affirmations.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे नींद न आना एक समस्या बनता जा रहा है। नाइट अफर्मेशन ( Night Affirmation in Hindi) के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम गहरी नींद आने के उपाय के बारे मे बतायेंगे। इसके बारे मे हम आगे कुछ बतायें इससे पहले एक बात स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि माइंड से संबंधित किसी भी युक्ति मे यह जरूरी होता है कि आप उस पर पहले विश्वास करें। अगर आपका इन युक्तियों पर विश्वास होगा तो इससे होने वाले फायदे आपके लिए चमत्कारिक साबित हो सकते हैं।
नींद न आने के कारण :
बेहद भागदौड और तनाव भरी जिंदगी का सबसे बुरा असर हमारी नींद पर पड़ता है। आजकल अधिकतर लोग नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। इस मेट्रोपोलिटन लाइफस्टाइल का असर सब पर एक जैसा हो, ऐसा भी नहीं है, कुछ लोग ऐसे भी है, जिनके लिए यह कोई समस्या नहीं है। लेकिन फिर भी कह सकते है अधिकतर लोग इस लाइफस्टाइल से प्रभावित हो रहे है। नींद न आने की वजह से सुबह थकावट महसूस होती है और फिर दिन भर काम मे फोकस नहीं कर पाते है।
आखिर नींद क्यों प्रभावित हो रही है। दरअसल दिन भर होने वाली घटनाओं के कारण हमने अपने दिमाग को जाने अनजाने मे चिंता के लिए प्रोग्राम कर दिया है।
जैसे कम्प्यूटर को काम करने के लिए उसे प्रोग्राम करना पडता है। ठीक उसी तर्ज पर हमारा दिमाग भी काम करता है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि इसे हम प्रोग्राम नहीं करते है। बस जीवन मे हो रही घटनाओं और परिस्थितियों के अनुसार यह अपने आप प्रोग्राम होता रहता है। जो अच्छी और बुरी दोनों बातें से प्रोग्राम होता है। और यही वजह है यह हमसे चिंता के लिए प्रोग्राम हो गया है और जिसका सबसे बुरा असर नींद पर पड़ता है और बाद मे इससे स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
अगर हम अपने माइंड को प्रोग्राम करना सीख जाते है तो काफी सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
गहरी नींद आने का उपाय (Good Night Affirmations. Positive Affirmations for Every Night)
नाइट अफर्मेशन की युक्तियों / वाक्यांशों के द्वारा अपने Sub Conscious mind को प्रोग्राम किया जाता है। दरअसल हमारा Sub Conscious mind फैंटेसी और रियलिटी मे फर्क नहीं कर पाता है। किसी भी बात को चेतन मन ( Conscious Mind ) का आदेश समझ कर उस पर काम करने लगता है। और यह काम अफर्मेशन की युक्तियों / वाक्यांशों के द्वारा किया जाता है।
इसे भी देखें : 20 Best Morning Positive Affirmation: रोज सुबह करें।
अच्छी नींद के लिए अफर्मेशन कैसे काम करता है
अफर्मेशन वाक्यांशों के द्वारा हम अपने दिमाग मे उन सब बातें को फीड करते है जिन्हें हम अपने जीवन मे लाना चाहते है। और हमारा दिमाग इसे हमारे जीवन मे लाने के लिये काम करने लगता है। नीचे कुछ Good night affirmations दिये गये हैं, जिन्हें रात को सोते वक्त दोहराने से नींद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। बस आवश्यकता है इन्हें विश्वासपूर्वक दोहराते रहने की। इनको दिन मे किसी भी वक्त दोहरा सकते है और धीरे धीरे ये आपकी आदत बन जायेंगे।
- मै रात को समय पर सोता हूं।
- मै रात को भगवान का नाम लेकर सोता हूं।
- मुझे रात को अच्छी नींद आती है।
- सुबह उठते समय मै बहुत फ्रैश फील करता हूं।
- सोते समय मे बहुत रिलैक्स और कंफर्टेबल महसूस करता हूं।
- मै उतना ही सोता हूं जितना मेरे लिए जरूरी है।
- मुझे रात को अच्छे सपने आते है।
- मुझे नींद संबंधित कोई परेशान नहीं है।
- मै सुबह ठीक समय पर उठ जाता हूं।
- सुबह पक्षियों का चहचहाना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
- सुबह उठने के बाद मे शरीर मे बहुत फुर्ती महसूस करता हूं।
- उगते सूरज की किरणें मेरे शरीर पर अच्छा प्रभाव डालती है।
- रात मे मुझे सकारात्मक सपने आते हैं।
- सुबह की ठंडी हवा मेरे शरीर को शीतलता प्रदान करती है।
- सुबह ऊठ कर शरीर मे दिनभर ताजगी रहती है।
- सुबह उठ कर मेरा काम मे अच्छा मन लगता है।
- सुबह उठने के बाद मे सबसे पहले मेडिटेशन करता हूं।
- मेडिटेशन से मै मेंटली स्ट्रौंग बन रहा हूं।
- मेरा शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।
- मै अपने सभी कामों को बहुत अच्छे तरीके से करता हूं।
- मै इस सुंदर जीवन के लिए ईश्वर का आभार ब्यक्त करता हूं।
दोस्तों आशा करता हूं इस आर्टिकल से आप अवश्य लाभ उठायेंगे और Good night Affirmations के बारे मे अपने नजदीकियों और मित्रों को जरूर बतायेंगे। और इस पर अपने विचारों को कमेंट द्वारा सूचित करेंगे।