Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

निक्की गलरानी का जीवन परिचय। Nikki Galrani Biography in Hindi

January 27, 2022 by Ashna Bisht
Nikki Galrani Biography in Hindi

Nikki Galrani Biography in Hindi. निक्की गलरानी का जीवन परिचय।

Table of Contents

  • Nikki Galrani Biography in Hindi. निक्की गलरानी का जीवन परिचय।
    • निक्की गलरानी बायोग्राफी / Nikki Galrani Wiki ( निक्की गलरानी का जीवन परिचय – Nikki Galrani Biography in Hindi )
    • निक्की गलरानी कौन है? ( Who is Nikki Galrani? –  Nikki Galrani Biography in Hindi )
    • निक्की गलरानी ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
    • निक्की गलरानी की शुरूआती जिंदगी: ( Nikki Galrani  Early Life -Nikki Galrani Biography in Hindi )
    • निक्की गलरानी की फिल्में: ( Nikki Galrani Movies )
    • पुरस्कार: ( Nikki Galrani Awards )
    • निक्की गलरानी की आने वाली फिल्में: ( Nikki Galrani Upcoming Movies )
    • MORE FACTS ABOUT NIKKI GALRANI:
    • FAQs:
    • और देखे:
Nikki Galrani Biography in Hindi
Nikki Galrani Image

Nikki Galrani Biography in Hindi- निकिता गलरानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। वह एक मॉडल भी हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में ‘1983’, ‘डार्लिंग’, ‘यगवरयिनम ना काक्का’, ‘को 2’, ‘नेरुपा दा’ और ‘चार्ली चैपलिन 2’ हैं।

निक्की गलरानी बायोग्राफी / Nikki Galrani Wiki ( निक्की गलरानी का जीवन परिचय – Nikki Galrani Biography in Hindi )

असली नाम – निकिता गलरानी

निक नेम – निक्की

जन्मदिन – 3 जनवरी 1992

जन्मस्थान – बैंगलोर, कर्नाटक, भारत

पिता का नाम – मनोहर गलरानी

माँ का नाम – रेशमा गलरानी

बहन का नाम – संजना गलरानी

विद्यालय – बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल, बंगलौर

विश्वविद्यालय – बिशप कॉटन वीमेन क्रिस्टियन कॉलेज, बैंगलोर

उम्र -Nikki Galrani Age -30 Years Old

ऊंचाई -Nikki Galrani Height – 5′ Feet 5″ Inches

वज़न – 54 KG

राष्ट्रीयता – भारतीय

धर्म – हिंदू

नेट वर्थ -Nikki Galrani Net Worth- $ 1 मिलियन

आंखों का रंग –  काला

बालों का रंग – काला

राशि का नाम – मकर

निक्की गलरानी कौन है? ( Who is Nikki Galrani? –  Nikki Galrani Biography in Hindi )

निक्की गलरानी एक अभिनेत्री हैं। निक्की के पिता का नाम मनोहर गलरानी है। उनकी मां का नाम रेशमा गलरानी है। उनकी एक बड़ी बहन है जिनका नाम संजना गलरानी है। संजना भी एक एक्ट्रेस है।

निक्की गलरानी ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:

1. Nikki Galrani Instagram: इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक

2. Nikki Galrani Twitter: ट्विटर अकाउंट का लिंक

3. Nikki Galrani Facebook: फेसबुक अकाउंट का लिंक

निक्की गलरानी की शुरूआती जिंदगी: ( Nikki Galrani  Early Life -Nikki Galrani Biography in Hindi )

निक्की गलरानी का जन्म 3 जनवरी 1992 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने बैंगलोर के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। निक्की ने बेंगलुरु के बिशप कॉटन वुमन क्रिश्चियन कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।

निक्की गलरानी की फिल्में: ( Nikki Galrani Movies )

1983 में निक्की ने मलयालम सिनेमा में ‘1983’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने इस फिल्म में मंजुला शशिधरन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन एब्रिड शाइन ने किया था। यह फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित थी।

2014 में, उन्होंने ‘अजीत’ नाम की फिल्म के माध्यम से अपना कन्नड़ सिनेमा डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने चारुलता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश बाबू ने किया था। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी।

2014 में, उन्होंने ‘जंबू सावरी’ नाम से एक और कन्नड़ फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने पूर्वी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन वेणुगोपाल ने किया था। यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म थी।

2014 में उन्होंने मलयालम फिल्म ‘वेल्लीमूंगा’ की थी। इस फिल्म में उन्होंने लीजा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन जिबू जैकब ने किया था। यह एक राजनीतिक व्यंग्य फिल्म थी।

2015 में, उन्होंने ‘डार्लिंग’ नाम की फिल्म के माध्यम से तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने निशा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन सैम एंटोन ने किया था। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी।

2015 में, उन्होंने ‘इवान मेरीदर्मन’ नाम की एक मलयालम फिल्म की थी। उन्होंने इस फिल्म में कृष्णदु की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश दिवाकर ने किया था।यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी।

2015 में, उन्होंने ‘ओरु सेकेंड क्लास यात्रा’ नाम की एक मलयालम फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन जेक्ससन एंटनी ने किया था। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी।

2015 में, उन्होंने ‘यगवरयिनम ना काक्का’ नाम से एक तमिल फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने कायल का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन सत्य प्रभास पिनिसेटी ने किया था। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी।

2015 में, उन्होंने ‘रुद्र सिंहसनम’ और ‘राजम्मा @ याहू’ नाम की दो और मलयालम फिल्में भी की थीं।

2016 में, उन्होंने ‘कृष्णाष्टमी’ नाम की फिल्म के माध्यम से तेलुगु सिनेमा में शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने पल्लवी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन वासु वर्मा ने किया था।

2016 में, उन्होंने ‘को 2’, ‘वेलैनु वंधुट्टा वेल्लाइकरन’ और ‘कदवुल इरुकां कुमारु’ नाम की तीन तमिल फिल्में की थीं।

2017 में, उनकी चार तमिल फिल्में थीं, जिनका नाम ‘मोट्टा शिवा केट्टा शिवा’, ‘मरगधा नानयम’, ‘नेरुप्पा दा’ और ‘हारा हर महादेवकी’।

2017 में, उनकी एक मलयालम फिल्म थी जिसका नाम ‘टीम 5’ था। इस फिल्म में उन्होंने नैंसी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश गोविंद ने किया था।

2018 में, उन्होंने ‘कलाकलाप्पु 2’ नाम से एक तमिल फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन सुंदर सी. ने किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी।

2018 में, उन्होंने ‘पक्का’ नाम की एक और तमिल फिल्म भी की थी। इस फिल्म में उन्होंने रजनी राधा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन एस एस सूर्या ने किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी।

2018 में उन्होंने ‘ओ प्रेमवे’ नाम की एक कन्नड़ फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने अंजलि का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।

2019 में उन्होंने ‘चार्ली चैपलिन 2’ नाम की एक तमिल फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने सारा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन शक्ति चिदंबरम ने किया था। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी।

2019 में, वह ‘की’ नाम की एक और तमिल फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने दीया का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन कालेस ने किया था। यह एक टेक्नो थ्रिलर फिल्म थी।

2020 में उन्होंने ‘धमाका’ नाम की एक मलयालम फिल्म की थी। उन्होंने इस फिल्म में एनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन उमर लुलु ने किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी।

2021 में उन्होंने ‘राजवंशम’ नाम की एक तमिल फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने गायत्री की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन के वी काथिरवेलु ने किया था। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी।

पुरस्कार: ( Nikki Galrani Awards )

1. 2015 में, निक्की ने ‘1983’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट न्यू फेस ऑफ़ द ईयर – फीमेल का 17 वां एशियानेट फिल्म अवार्ड जीता था।

2. 2015 में, उन्होंने ‘1983’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर एक्ट्रेस का वनिता फिल्म अवार्ड जीता था।

3. 2015 में, उन्होंने ‘1983’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू – मलयालम का 62 वां फिल्मफेयर अवार्ड साउथ जीता था।

4. 2015 में, उन्होंने फिल्म ‘1983’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मलयालम का चौथा साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड जीता था।

5. 2015 में, उन्होंने ‘1983’ नाम की फिल्म के लिए केरल फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड भी जीता था।

6. 2016 में, उन्होंने ‘सर्वश्रेष्ठ पहली अभिनेत्री’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का एडिसन अवार्ड जीता था।

निक्की गलरानी की आने वाली फिल्में: ( Nikki Galrani Upcoming Movies )

1. विरुन्नू ( Virunnu ) – कन्नन थमारक्कुलम द्वारा निर्देशित

2. इडियट ( Idiot ) – राम बाला द्वारा निर्देशित

MORE FACTS ABOUT NIKKI GALRANI:

1. निक्की गलरानी का असली नाम निकिता गलरानी है।

2. उनकी बड़ी बहन संजना गलरानी भी एक अभिनेत्री हैं जो दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करती हैं।

FAQs:

Q: निक्की गलरानी की उम्र कितनी है?

Ans: 30 Years Old

Q: निक्की गलरानी की नेटवर्थ कितनी है ?

Ans: $ 1 मिलियन

Q: निक्की गलरानी की नागरिकता क्या है?

Ans: भारतीय

Q: निक्की गलरानी कहा रहती है?

Ans: बैंगलोर

Q: निक्की गलरानी की बहन का नाम क्या है?

Ans: संजना गलरानी

और देखे:

नील भट्ट का जीवन परिचय।

सुनील ग्रोवर का जीवन परिचय।

मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय।

पूजा हेगड़े का जीवन परिचय।

कैथरीन ट्रेसा का जीवन परिचय।

Categories CINEMA, HINDI BIOGRAPHY Tags निकिता गलरानी, निक्की गलरानी, संजना गलरानी
Post navigation
नीति मोहन का जीवन परिचय। Neeti Mohan Biography in Hindi
दिशा परमार का जीवन परिचय। Disha Parmar Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION