Uses of Palak in hindi-पालक के उपयोग
हम सभी ने कभी न कभी पालक (Palak in Hindi) जरूर खाया होगा। डाक्टर भी इसका सेवन करने करने के लिये कहते हैं। हरी पत्तेदार शब्जी पालक लगभग हर सीजन मे मिलता है। लेकिन सर्दियों के मौसम मे इसकी उपलब्धता ज्यादा रहती है। हम सभी को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए। खून की कमी होने पर अक्सर इसे खाने की सलाह दी जाती है। पालक मे हीमोग्लोबिन होने से यह रक्त की कमी को पूरा करता है। यो तो पालक का सेवन कई तरह से किया जाता है,जैसे शब्जी बनाकर, पकौड़े बनाकार , या फिर पनीर के साथ भी इसका उपयोग किया जाता है।

पालक के पोषक तत्व ( प्रति 100 ग्राम ) Spinach nutrition Value per 100 gram. Poshak tatwa of Palak in Hindi.
पोषक तत्व | मात्रा |
कैलोरी | 23 |
प्रोटीन | 2% |
कार्बोहाइड्रेट | 2.9% |
वसा | 0.7% |
रेशा | 0.6% |
खनिज | 0.7% |
सोडियम | 3% |
पोटेशियम | 15% |
विटामिन A | 187% |
विटामिन C | 46% |
कैल्शियम | 9% |
आयरन | 15% |
मैग्नीशियम | 19% |
पालक के फायदे: ( Benefits of Palak in Hindi )
पालक मे आयरन प्रचुरता मे पाया जाता है। खून की कमी के लिये सबसे पहले पालक खाने की सलाह दी जाती है। पालक मे प्रोटीन की मात्रा भी लगभग मीट के बराबर होती है। पालक का उपयोग करने से पहले उसे तीन चार बार पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए, पालक को धोने से उसके बहुत सार पोषक तत्व नष्ट हो जाते है अतः इसे जूस के रूप मे भी उपयोग मे लाया जा सकता है। इसके फायदे निम्न प्रकार हैं,
- पालक के उपयोग से खून की कमी पूरी होती है।
- वेट लॉस के लिए भी पालक का खाने मे प्रयोग किया जा सकता है।
- इसके प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है।
- पालक मे फाईबर होता है जिसकी बजह से यह कब्ज, अपच, एसीडिटी मे फायदेमंद है।
- पालक मे मैग्नीशियम, फाइबर, व बिटामिन होते है जो कैंसर से लडने मे सहायक है।
- हार्ट अटैक और दिल से जुडी बिमारियों के लडने मे सहायक है।
- गर्भवती महिलाओं के लिये पालक बहुत उपयोगी है। पालक मे वो सभी तत्व मौजूद है जो महिलाओं के लिये जरूरी है।
- उम्र के साथ आने वाले दाग धब्बे व झुर्रियां पालक के सेवन से खत्म की जा सकती है।
- पालक मे बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन होता है जो जो आंखों के लिये फायदेमंद है।
- पालक मे बिटामिन सी काफी मात्रा मे होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को ठीक करता है।
पालक के नुकसान-(Disadvantage of Palak in Hindi )
आयरन फाईबर और प्रोटीन से युक्त पालक के फायदों के बार मे हम जान गये है। लेकिन बहुत अधिक सेवन पर ये परेशानी भी खडी कर सकते है। शरीर मे फाईबर की मात्रा अधिक होने पर पेट मे अपच की स्थिति पैदा कर सकती है। ज्यादा फाइबर से सर मे दर्ज, बुखार, डायरिया की समस्या भी सामने आ सकती है। ज्यादा पालक खाने से किडनी स्टोन का खतरा रहता है। अधिक पालक खाने पर खुजली या एलर्जी भी हो सकती है।
हमने देखा कि पालक का उचित और सीमित मात्रा मे प्रयोग करने पर हम इससे होने वाले लाभ ले सकते हैं।