Rashmika Mandanna Biography in Hindi, Early Life, Career, Awards, Jivani, Networth, Jivan Parichay, Zodiac Sign/ रश्मिका मंदाना की जीवनी।

Rashmika Mandanna Biography in Hindi-रश्मिका मंदाना एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। रश्मिका कन्नड़ और तेलुगु फिल्मे में अभिनय करती है। अभी रश्मिका ने बॉलीवुड में डेब्यू तो नहीं करा है लेकिन वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू नामक फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। यह 2021 में रिलीज होगी। रश्मिका इंडियन सिनेमा की राइजिंग स्टार है। जल्द ही वह अमिताभ बच्चन जी के साथ भी काम करने वाली हैं। आइये रश्मिका के जीवन ( Rashmika Mandanna Biography in hindi ) के बारे मे कुछ और जानते हैं।
रश्मिका मंदाना का बायो / Wiki ( Rashmika Mandanna Biography in Hindi )
असली नाम (Real Name)- रश्मिका मंदाना
निक नेम (Nickname)- रोश, नोनू, मोनी, रोशलू
जन्मदिन (Birthday)- 5 अप्रैल, 1996
जन्मस्थान (Birthplace)- विराजपेट, कर्नाटक, भारत
पिता का नाम (Father)- एम.ए. मंदाना
माता का नाम (Mother)- सुमन मंदाना
भाई का नाम (Brother)- शिमन मंदाना
स्कूल (School)- कूर्ग पब्लिक स्कूल, कोडागु, कर्नाटक
विश्वविद्यालय (University)- एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, बेंगलुरु
आयु (Age)- 25
ऊंचाई (Height)- 5’6″
वजन (Weight)- 54 kg
राष्ट्रीयता (Nationality)- भारतीय
धर्म (Religion)- हिंदू
नेट वर्थ (Net worth)- $ 4 million
आंखों का रंग (Eye colour)- गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair colur)- काला
राशि चक्र (Zodiac Sign)- मेष
रश्मिका मंदाना कोन है? ( Who is Rashmika Mandanna – Rashmika Mandanna Biography in Hindi )

रश्मिका एक भारतीय अभिनेत्री है जो बहुत प्रसिद्ध है। वह एक मॉडल भी है। रश्मिका एक बहुत बहुमुखी अभिनेत्री है। वो कन्नड़ और तेलुगु फिल्म कर चुकी है अब बॉलीवुड मैं भी कदम रखने वाली है 2021 में।
रश्मिका मंदाना की शुरुआत जीवन ( Early Life – Rashmika Mandanna Biography in hindi )
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल, 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। रश्मिका के पिता का नाम एम ए मंदाना और उनकी माता का नाम सुमन मंदाना है।रश्मिका का एक भाई भी है और उसका नाम शिमन मंदाना है। रश्मिका के पिता एक उद्यमी हैं जो एक कॉफी एस्टेट के मालिक हैं और विराजपेट में सेरेनिटी नामक एक हॉल के मालिक हैं।मूल रूप से वह कर्नाटक के एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसने कूर्ग पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की जो कर्नाटक में स्थित है। रश्मिका के पास एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री है। उन्होंने मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में भी पढ़ाई की। रश्मिका की आजकल सबसे ज्यादा डिमांड है।
रश्मिका मंदाना का कैरियर ( Career – Rashmika Mandanna Biography in Hindi )
रश्मिका मंदाना ने अपना कन्नड़ डेब्यू 2016 में किया था जब वह केवल 19 साल की थीं। यह फिल्म साउथ में काफी हिट रही थी। इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था। इस फिल्म में रश्मिका के साथ रक्षित शेट्टी और संयुक्ता को कास्ट किया गया था। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। यह रश्मिका के अभिनय करियर की वाकई शानदार शुरुआत थी।
इस फिल्म को करने के बाद उन्हें हर्षा की फिल्म ‘अंजनी पुत्र’ में रोल मिला। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कलाकार रश्मिका के साथ पुनीत राजकुमार, राम्या कृष्णन, चिकनना, मुकेश तिवारी थे।
इसके बाद उन्होंने 2017 में एक रोम कॉम फिल्म में अभिनय किया। फिल्म का निर्देशन सिंपल सुनी ने किया था और फिल्म का नाम ‘चमक’ था। चमक में रश्मिका के सह कलाकार गणेश, साधु कोकिला, सुमित्रा थे।
इस फिल्म को करने के बाद उन्होंने 2018 में वेंकी कुदुमुला की फिल्म ‘चलो’ से तेलुगु फिल्म की शुरुआत की। यह फिल्म रश्मिका के लिए ब्लॉकबस्टर थी और उसे और अधिक लोकप्रियता हासिल करने में मदद की। नागा शौर्य, वेनेला किशोर, पोसानी कृष्ण मुरली और रघु बाबू रश्मिका के सह कलाकार थे।
2018 में उन्होंने अपनी अगली तेलुगु फिल्म परशुराम के साथ की। फिल्म सुपरहिट रही और इसने रश्मिका को न केवल दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म के कलाकार रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा, सुब्बाराजू और वेनेला किशोर थे।
2018 में उन्होंने बहुत अच्छी फिल्में कीं। और उनमें से एक फिल्म उन्होंने श्रीराम आदित्य द्वारा निर्देशित की थी। फिल्म का नाम ‘देवदास’ था। रश्मिका के साथ, आकांक्षा सिंह, अक्किनेनी नागार्जुन, वेनेला किशोर इस फिल्म के कलाकार थे।
रश्मिका ने इसके बाद 2019 में ‘यजमान’ में अभिनय किया। यह वी. हरिकृष्णा और पोन कुमारन द्वारा निर्देशित एक फिल्म थी। यह एक कन्नड़ फिल्म थी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ ठाकुर अनूप सिंह, दर्शन, तान्या होप और देवराज ने अभिनय किया था। यह फिल्म एक औसत फिल्म रही।
2019 में ‘डियर कॉमरेड’ रिलीज़ हुई थी। यह भारत कम्मा द्वारा निर्देशित फिल्म थी। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। रश्मिका के साथ इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और श्रुति रामचंद्रन ने अभिनय किया। यह एक तेलुगु फिल्म है।
इसके बाद उन्हें नंदा किशोर द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा फिल्म में कास्ट किया गया। फिल्म का नाम ‘पोगरू’ था और यह एक कन्नड़ फिल्म थी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ ध्रुव सिंह, काई ग्रीन के साथ अभिनय किया गया थाकोरोना के बाद उसने किया ।
2020 में ‘सरिलरु नीकेवरु’ रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया था। यह सुपर डुपर हिट फिल्म थी। सरिलरु नीकेवरु एक तेलुगु फिल्म थी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसमें महेश बाबू, रश्मिका मंदाना और प्रकाश राज ने अभिनय किया था। फिल्म के सफल होने का श्रेय इसकी ज़बरदस्त की कहानी को तो जाता ही है और उसके साथ इसके अभिनेता को भी जाता है।
2020 में उन्होंने ‘भीष्म’ नाम की एक फिल्म की जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया था। यह एक तेलुगु फिल्म है जिसे कन्नड़ में भी डब किया गया था। यह एक हिट फिल्म थी। रश्मिका के साथ इस फिल्म में निथिन, अवंतिका मिश्रा और अनंत नाग ने अभिनय किया।
रश्मिका की लेटेस्ट फिल्म ‘सुल्तान’ है। इसका निर्देशन बक्कियाराज कन्नन ने किया है। यह 2 अप्रैल 2021 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में रश्मिका के सह कलाकार हैं कार्थी, विशाल जंजीर, रामचंद्र राजू, एम कामराज, अभिरामी है।
पुरस्कार : ( Awards – Rashmika Mandanna Biography in Hindi )
1. रश्मिका ने 2019 में तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।
2. अपने मॉडलिंग करियर में उन्होंने 2011 में क्लीन एंड क्लियर टाइम का ‘फ्रेश फेस ऑफ इंडिया’ का खिताब जीता।
3. उन्होंने 2015 में एलए मोड बैंगलोर का टॉप मॉडल हंट सीजन 2 भी जीता था।
रश्मिका की आने वाली फिल्में ( Rashmika Mandanna Biography in hindi )
1. मिशन मजनू- शांतनु बागची द्वारा निर्देशित
2. अलविदा- विकास बहिह द्वारा निर्देशित
3. अदावल्लु मीकू जौहरलू- किशोर तिरुमला द्वारा निर्देशित
4. पुष्पा- सुकुमार द्वारा निर्देशित।
You are cute and hot I love you so much I love your acting