Ritesh Agarwal- फाउन्डर और सीईओं OYO रूम्स-सक्सेस स्टोरी
Ritesh Agarwal एक भारतीय ब्यवसायी तथा OYO ROOMS के संस्थापक एवं सीईओ हैं। वे कायली जेनर के बाद दुसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। वह एक व्यावसायिक परिवार से आते हैं।
Ritesh Agarwal का जन्म और शुरुआती जीवन
रितेश अग्रवाल का जन्म 16 नवम्बर 1993 को भारत के कटक , उड़ीसा के टिटिलागढ़ में हुआ था। Ritesh Agarwal ने सेंट जोन्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल से अपनी स्कूल की पढाई पूरी की। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनस एंड फायनांस, दिल्ली में एडमिशन लिया। लेकिन वह अपना पर्याप्त ध्यान इस ओर नहीं दे पा रहे थे। नतीजतन उन्हें कालेज बीच में ही छोड़ना पड़ा। उनका ध्यान पढाई की जगह एंटरप्रेन्योरशिप इवेंट्स पर ज्यादा रहता था। 13 साल की बहुत ही कम उम्र में उन्होंने सिम कार्ड बेचना शुरू कर दिया था।
Ritesh साल 2013 में PayPal फाउंडर पीटर थियेल द्वारा शुरू किये ” थियेल फेलोशिप ” के लिए नोमिनेट हुए, जिसने उन्हें $ 100,000 का अनुदान मिला , जिसमे उन्हें २ साल के कार्यक्रम में मार्क जुकरबर्ग , एलन मस्क द्वारा ट्रेंड किया जाना था। रितेश अपनी उद्यमी यात्रा 17 साल की उम्र में शुरू का दी थी।
OYO रूम्स की स्थापना
Ritesh Agrawal को घुमने फिरने का काफी शौक था, वे देश के विभिन्न भागों में यात्रायें करते रहते थे। उन्होंने देखा की होटल्स के रूम खाली पड़े रहते हें, बहुत कम यात्री वहां ठहरते हें। होटल के मालिकों और यात्रियों से बात करने पर वहां की प्रॉब्लम उन्हें पता चली, उन्होंने ओरेवल डाट कोम नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। जो यात्रियों को ऑनलाइन कमरे बुक करने की सुविधा देता था। उनका आईडिया चल निकला था होटल में यात्री आने लगे थे, लेकिन अभी भी एक कमी उनको दिखाई दे रही थी, होटल के कमरों पर्याप्त साज सज्जा नहीं थी , यात्रियों के लिए घर जैसा आराम नहीं था। उन्होंने होटल के कमरों को रूम्स में बदला, कमरों में लाइटिंग , साज सज्जा, यात्रियों के लिए घर जैसी सुविधा उपलब्ध करायी। गुडगाँव के मनीष सिन्हा ने ओरेवल में निवेश किया और वे इसके सह संस्थापक बन गए। रितेश ने इसका नाम ओरेवल से बदलकर ओयो रूम्स कर दिया।
Ritesh Agarwal ने OYO Rooms ” नाम से पोर्टल लांच किया, जो आज एक भारतीय होटल ब्रांड है। जो कस्टमर्स को भारत में बजट होटल में कमरे उपलब्ध करता है। OYO Rooms मलेशिया चाइना, इंडोनेशिया, नेपाल तथा UAE में भी काम करता है। एक शहर से शुरू होकर ओयो Rooms का विस्तार आज 800 शहरों में 43000 होटल्स के लगभग 120000 से अधिक कमरों तक है।
Ritesh Agarwal ने अरोरा वेंचर्स नाम से नया फण्ड तैयार किया हे जो कि नए स्टार्टअप जो अभी ग्रोथ स्टेज में है, में निवेश करेगा। अरोरा वेंचर्स उन कंपनियों में निवेश करेगा वार्षिक टर्नओवर 1 से 10 मिलियन डालर तथा ग्रोथ रेट कम से कम 20% सालाना हो। यह फण्ड कंस्यूमर, टेक्नोलोजी, और इन्फ्रास्ट्रक्चर जेसो क्षेत्रों पर फोकस करेगा।
अनुमानित कुल संम्पति
ओयो रूम्स का वर्तमान संम्पति लगभग 600 मीलियन डालर है। OYO Rooms में सॉफ्ट बैंक गुप, ग्रीन कोक्स केपिटल, लाइट्सपेड इंडिया,सेकोइया केपिटल, हीरो इंटरप्राइज, चाइना लोजिंग ग्रुप जेसे निवेशक है।
ये थी Ritesh Agarawal की सक्सेस स्टोरी, आपको कैसी लगी कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं।