Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

रुबीना दिलैक का जीवन परिचय। Rubina Dilaik Biography in Hindi

December 23, 2021October 26, 2021 by Ashna Bisht
Rubina Dilaik Biography in Hindi

Rubina Dilaik Biography in Hindi. रुबीना दिलैक जीवन परिचय।

Table of Contents

  • Rubina Dilaik Biography in Hindi. रुबीना दिलैक जीवन परिचय।
    • रुबीना दिलैक का बायो / Wiki ( रुबीना दिलैक का जीवन परिचय- Rubina Dilaik Biography in Hindi )
    • रुबीना दिलैक कौन है? ( Who is Rubina Dilaik ? –  Rubina Dilaik Biography in Hindi )
    • रुबीना दिलैक ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
    • रुबीना दिलैक की शुरूआती जिंदगी: ( Rubina Dilaik Early Life )
    • रुबीना दिलैक की फिल्में: ( Rubina Dilaik Movies )
    • रुबीना दिलैक टीवी शोस ( Rubina Dilaik TV shows )
    • रुबीना दिलैक म्यूजिक वीडियोस ( Rubina Dilaik Music Videos )
    • पुरस्कार: ( Rubina Dilaik Awards )
    • रुबीना दिलैक की आने वाली फिल्में: ( Rubina Dilaik Upcoming Movies )
    • और देखे:
Rubina Dilaik Biography in Hindi
Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Biography in Hindi- रुबीना एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह प्रमुख रूप से टेलीविजन धारावाहिकों में काम करती हैं। वह ‘बिग बॉस 14’ की विनर हैं। लोग उन्हें उनकी पोस्टिविटी और बहादुर स्वभाव के लिए जानते हैं। बिग बॉस 14 के दौरान लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जहां वह विभिन्न प्रकार के वीडियो जैसे व्लॉग और चिट चैट वीडियो अपलोड करती है। आइये रुबिका दिलैक के जीवन ( Rubina Dilaik Biography in Hindi ) के जीवन के बारे मे कुछ और जानते है।

रुबीना दिलैक का बायो / Wiki ( रुबीना दिलैक का जीवन परिचय- Rubina Dilaik Biography in Hindi )

असली नाम (Rubina Dilaik Real Name)- रुबीना दिलैक

निक नेम (Rubina Dilaik Nick Name)- रुबी

जन्मदिन (Rubina Dilaik Birthday)- 26 अगस्त, 1987

जन्मस्थान (Rubina Dilaik Birthplace)- शिमला, हिमाचल प्रदेश

पिता का नाम (Rubina Dilaik Father)- गोपाल दिलैक

माँ का नाम (Rubina Dilaik Mother)- शकुंतला दिलैक

बहन का नाम (Rubina Dilaik Sister)- रोहिणी दिलैक

विद्यालय (Rubina Dilaik School)- शिमला पब्लिक स्कूल

विश्वविद्यालय (Rubina Dilaik University)- सेंट डेन कॉलेज, शिमला

उम्र (Rubina Dilaik Age)- 34

ऊंचाई (Rubina Dilaik Height)- 5′ Feet 5 Inches

वज़न (Rubina Dilaik Weight)- 50 KG

राष्ट्रीयता (Rubina Dilaik Nationality)- भारतीय

धर्म (Rubina Dilaik Religion)- हिंदू

नेट वर्थ (Rubina Dilaik Net worth)- $ 4 मिलियन

आंखों का रंग (Rubina Dilaik Eye colour)- भूरा

बालों का रंग (Rubina Dilaik Hair colour)- काला

राशि  (Rubina Dilaik Zodiac Sign)- कन्या

रुबीना दिलैक कौन है? ( Who is Rubina Dilaik ? –  Rubina Dilaik Biography in Hindi )

रुबीना दिलैक एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। रुबीना के पिता का नाम गोपाल दिलैक है। वह एक लेखक हैं। उन्होंने हिन्दी भाषा में अनेक पुस्तकें लिखी हैं। रुबीना की मां का नाम शकुंतला दिलैक है। रुबीना दिलाइक की एक बहन है जिसका नाम रोहिणी दिलैक है। उन्होंने 21 जून 2018 को अभिनव शुक्ला से शादी की थी।

रुबीना दिलैक ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:

1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट

2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट

3. यूट्यूब अकाउंट का लिंक: यूट्यूब अकाउंट

रुबीना दिलैक की शुरूआती जिंदगी: ( Rubina Dilaik Early Life )

रुबीना उनका जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला पब्लिक स्कूल से की थी। वह शिमला के सेंट बेड कॉलेज से स्नातक (Graduate) हैं। वह स्कूल में बहुत अच्छी छात्रा थी। वह अपने स्कूल के दिनों में वाद-विवाद में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन थीं। जब वह स्कूल में थी तब रुबीना ने बहुत सारे कॉमोएटिशन में भाग लिया था। रुबीना ने 2006 में ‘मिस शिमला’ का खिताब अपने नाम किया था।

रुबीना दिलैक की फिल्में: ( Rubina Dilaik Movies )

उन्हें अभी बॉलीवुड में डेब्यू करना बाकी है, लेकिन उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म की थी। 2020 में, उन्हें ‘बरेली की बेटी: द यंगेस्ट सर्वाइवर’ नाम की शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया था। इस शॉर्ट फिल्म में उन्होंने एक नायिका की भूमिका निभाई थी।

रुबीना दिलैक टीवी शोस ( Rubina Dilaik TV shows )

उन्होंने अपना पहला टीवी सीरियल 2008 में किया था। उस सीरियल का नाम था ‘छोटी बहू’। रुबीना ने इस सीरियल में राधिका शास्त्री का रोल प्ले किया था। यह शो 2010 तक जारी रहा था। यह सीरियल जी टीवी पर प्रसारित होता था। रुबीना के साथ अविनाश सचदेव, अभिनव शुक्ला इस सीरियल के कलाकार थे।

वह ‘नच वे विद सरोज खान’ नाम के रियलिटी शो में नजर आई थीं। वह इस रियलिटी शो की कंटेस्टेंट थीं। यह शो 2010 में प्रसारित किया गया था।

2011 में वह ‘छोटी बहू 2’ में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरियल में रूबी भारद्वाज का रोल प्ले किया था।

2012 में वह ‘सास बिना ससुराल’ नाम के सीरियल में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरियल में सिमरन का रोल प्ले किया था। यह सीरियल सोनी लिव चैनल पर प्रसारित किया गया था। रुबीना के साथ इस सीरियल के कलाकार तानिया, नितिका, एजाज थे।

2013 में उन्होंने ‘पुनर विवाह- एक नई उम्मीद’ नाम का सीरियल किया था। उन्होंने इस सीरियल में दिव्या जखोटिया की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल जी टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। रुबीना के साथ सृष्टि रोड़े, करण वी ग्रोवर और पारुल चौहान इस सीरियल के कलाकार थे।

उसी साल उन्होंने ‘देवों के देव……महादेव’ नाम का सीरियल किया था। इस सीरियल में उन्होंने सीता का रोल प्ले किया था। मोहित रैना, मौनी रॉय, सोनारिका भदौरिया और सौरभ राज जैन इस सीरियल के मुख्य कलाकार थे।

2014 में वह ‘जीनी और जुजू’ नाम के सीरियल में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरियल में जीनी का रोल प्ले किया था। यह सीरियल सब टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। रुबीना के साथ हुआ मानेक, अली असगर और नवीना बोले इस सीरियल के कलाकार थे।

2016 में उन्होंने ‘शक्ति-अष्टत्व के एहसास की’ नाम का सीरियल किया था। इस सीरियल में उन्होंने सौम्या हरमन सिंह का रोल प्ले किया था। इस सीरियल को करने के बाद वो वाकई में फेमस हो गईं। यह सीरियल कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। रुबीना के साथ इस सीरियल के कलाकार विवियन डीसेना, जिज्ञासा सिंह और काम्या पंजाबी थे।

2020 में वह ‘बिग बॉस 15’ नाम के सबसे मशहूर रियलिटी शो में नजर आई थीं। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। वह बिग बॉस के इस सीजन की विनर रहीं थी।

रुबीना दिलैक म्यूजिक वीडियोस ( Rubina Dilaik Music Videos )

उन्होंने 2021 में चार म्यूजिक वीडियो किए हैं। उन संगीत वीडियो के नाम इस प्रकार हैं : – वह ‘मरजनेया’ में नजर आ चुकी हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने ‘देसी म्यूजिक फैक्ट्री’ नाम के लेबल के तहत गाया था।

उनका अगला संगीत वीडियो ‘गलत’ है। इस गाने को ‘वीवायआरएल ओरिजिनल्स’ नाम के लेबल के तहत असीस कौर ने गाया था।

उनका अगला गाना ‘तुमसे प्यार है’ था। इस गाने को विशाल मेहरा ने ‘वीवायआरएल ओरिजिनल्स’ नाम के लेबल के तहत गाया था।

अगला गाना था ‘भीग जाउंगा’। इस गाने को स्टेबिन बेन ने ‘ऑरेंज स्टूडियोज’ नाम के लेबल के तहत गाया था।

पुरस्कार: ( Rubina Dilaik Awards )

1. रुबीना ने 2016 में धारावाहिक ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ के लिए बेस्ट एकट्रेस – ड्रामा के लिए एक भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार जीता था।

2. 2017 में, उन्होंने मोस्ट फिट एकट्रेस के लिए गोल्ड अवार्ड जीता था।

रुबीना दिलैक की आने वाली फिल्में: ( Rubina Dilaik Upcoming Movies )

1. अर्द्ध ( Ardh ) – ( 2022 )

और देखे:

तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय। 

करण कुंद्रा का जीवन परिचय। 

तारा सुतारिया का जीवन परिचय।

वाणी कपूर का जीवन परिचय। 

शमिता शेट्टी का जीवन परिचय। 

Categories CINEMA, HINDI BIOGRAPHY Tags Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Biography, Rubina Diliak Husband, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक बायोग्राफी
Post navigation
फवाद खान का जीवन परिचय। Fawad Khan Biography in Hindi
अली जफर का जीवन परिचय। Ali Zafar Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION