Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

शमिता शेट्टी का जीवन परिचय। Shamita Shetty Biography in Hindi

December 23, 2021October 19, 2021 by Ashna Bisht
Shamita Shetty Biography in Hindi

Shamita Shetty Biography in Hindi. शमिता शेट्टी का जीवन परिचय।

Table of Contents

  • Shamita Shetty Biography in Hindi. शमिता शेट्टी का जीवन परिचय।
    • शमिता शेट्टी का बायो / Wiki ( शमिता शेट्टी का जीवन परिचय- Shamita Shetty Biography in Hindi )
    • शमिता शेट्टी कौन है? ( Who is Shamita Shetty ? –  Shamita Shetty Biography in Hindi )
    • शमिता शेट्टी ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
    • शमिता शेट्टी की शुरूआती जिंदगी: ( Shamita Shetty Early Life – Shamita Shetty Biography in Hindi )
    • शमिता शेट्टी रियलिटी शोस: ( Shamita Shetty Reality Shows )
    • शमिता शेट्टी की फिल्में: ( Shamita Shetty Movies )
    • पुरस्कार: ( Shamita Shetty Awards )
    • और देखे:

Shamita Shetty Biography in Hindi- शमिता शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। शमिता शेट्टी को ‘शरारा शरारा’ गाने के लिए जाना जाता है। शमिता शेट्टी ने फिल्में की हैं और उन्हें टीवी रियलिटी शो में भी दिलचस्पी है। वह बिग बॉस, झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो कर चुकी हैं। वह वर्तमान में एक प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 15 के घर में हैं। आइये शमिता शेट्टी के जीवन ( Shamita Shetty Biography in Hindi) के बारे मे कुछ और जानते हैं। 

Shamita Shetty Biography in Hindi
Shamita Shetty 

शमिता शेट्टी का बायो / Wiki ( शमिता शेट्टी का जीवन परिचय- Shamita Shetty Biography in Hindi )

असली नाम (Shamita Shetty Real Name)- शमिता शेट्टी

निक नेम (Shamita Shetty Nick Name)- टूनकी

जन्मदिन (Shamita Shetty Birthday)- 2 फरवरी, 1979

जन्मस्थान (Shamita Shetty Birthplace)- मैंगलोर, कर्नाटक, भारत

पिता का नाम (Shamita Shetty Father)- सुरेंद्र शेट्टी

माँ का नाम (Shamita Shetty Mother)- सुनंदा शेट्टी

बहन का नाम (Shamita Shetty Sister)- शिल्पा शेट्टी

जीजा जी का नाम (Shamita Shetty Brother-in- law)- राज कुंद्रा

बॉयफ्रेंड का नाम (Shamita Shetty Boyfriend)- राकेश बापट

विद्यालय (Shamita Shetty School)- सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल

विश्वविद्यालय (Shamita Shetty University)- सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई; एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई; सेंट्रल सेंट मार्टिंस, लंदन

उम्र (Shamita Shetty Age)- 42 वर्ष

ऊंचाई (Shamita Shetty Height)- 5’5″ फीट

वज़न (Shamita Shetty Weight)- 55 KG

राष्ट्रीयता (Shamita Shetty Nationality)- भारतीय

धर्म (Shamita Shetty Religion)- हिंदू

नेट वर्थ (Shamita Shetty Net worth)- $ 5 मिलियन

आंखों का रंग (Shamita Shetty Eye colour)- काला

बालों का रंग (Shamita Shetty Hair colour)- हल्का भूरा

राशि  (Shamita Shetty Zodiac Sign)- कुंभ

शमिता शेट्टी कौन है? ( Who is Shamita Shetty ? –  Shamita Shetty Biography in Hindi )

शमिता शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल हैं। वह बॉलीवुड फिल्में करती हैं और उनहोने रियलिटी टीवी शो भी कर रही हैं। शमिता के पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी था। वह एक व्यवसायी थे। 11 अक्टूबर 2016 को उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी मां का नाम सुनंदा शेट्टी है। वह एक फिल्म प्रड्यूसर हैं। शमिता की बहन का नाम शिल्पा शेट्टी है जो बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। शिल्पा के पति का नाम राज कुंद्रा है। शिल्पा प्यार से शमिता को टुनकी बुलाती हैं।

शमिता शेट्टी ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:

1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट
2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट
3. फेसबुक अकाउंट का लिंक: फेसबुक अकाउंट

शमिता शेट्टी की शुरूआती जिंदगी: ( Shamita Shetty Early Life – Shamita Shetty Biography in Hindi )

शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी, 1979 को मैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। शमिता ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से की थी। उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई की सेंट विमेंस यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनर डिप्लोमा किया था। इसके बाद वह इंटर्नशिप के लिए मनीष मल्होत्रा ​​के अधीन थीं। मनीष मल्होत्रा ​​भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। इसके बाद वह लंदन के सेंट्रल सेंट मार्टिन्स से इंटीरियर डिजाइनिंग करना चाहती थीं। वह काफी पढ़ी-लिखी भी है।

शमिता शेट्टी रियलिटी शोस: ( Shamita Shetty Reality Shows )

शमिता शेट्टी का पहला टीवी रियलिटी शो 2009 में बिग बॉस 3 था। इसके बाद वह 2015 में झलक दिखला जा 8 में नजर आई थीं। वह इस शो में सेकेंड रनर अप रहीं थी। इसके बाद वह 2019 में डर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं। वह इस शो में थर्ड रनर अप रही थीं।

2021 में वह बिग बॉस ओ टी टी में नजर आई थीं। वह इस शो में सेकेंड रनर अप रही थीं। शमिता के प्रेमी का नाम राकेश बापट है और वे एक दूसरे से बिग बॉस ओट हाउस में ही मिले थे। उसके बाद वह बिग बॉस 15 में हैं। बिग बॉस का यह सीजन फिलहाल कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। बिग बॉस के इस सीजन के कंटेस्टेंट हैं उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, तेजस्विनी प्रकाश, विशाल कोटियां, विधि पांड्या, डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, माईशा अय्यर, सिम्बा नागपाल, निशांत भट्ट, अफसाना खान, जय भानुशाली, साहिल श्रॉफ, अकासा सिंह और शमिता शेट्टी।

शमिता शेट्टी की फिल्में: ( Shamita Shetty Movies )

शमिता शेट्टी ने 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में शमिता ने इशिका का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन थे।

2002 में, वह ‘मेरे यार की शादी है’ नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया था।

2004 में, वह ‘अग्निपंख’ नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म का निर्देशन संजय पुरी ने किया था। इस फिल्म में शमिता ने अंजना का किरदार निभाया था।

2004 में उनकी अगली फिल्म ‘वजह- आ रीसन टू किल’ थी। इस फिल्म के निर्देशक गौतम अधिकारी थे। ग्रेसी सिंह, अरबाज खान इस फिल्म में शमिता के सह कलाकार थे। इस फिल्म में शमिता ने इशिता की भूमिका निभाई थी।

2005 में उन्होंने ‘बेवफा’ नाम की एक फिल्म की थी।  इस फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन थे। इस फिल्म में पल्लवी अरोड़ा का रोल शमिता ने निभाया था।

2005 में उनकी अगली फिल्म ‘ज़हर’ थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी थे। इस फिल्म में शमिता के साथ उदिता गोस्वामी और इमरान हाशमी थे। इस फिल्म में शमिता ने सोनिया मेहरा की भूमिका निभाई थी।

2005 में उनकी अगली फिल्म ‘फरेब’ थी। इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक तिजोरी थे। शमिता के साथ मनोज बाजपेयी, शिल्पा शेट्टी इस फिल्म के कलाकार थे। शमिता ने रिया सिंघानिया की भूमिका निभाई थी।ll

2007 में वह ‘कैश’ नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा थे। इस फिल्म में शमिता के साथ जायद खान, अजय देवगन, रितेश देशमुख और ईशा देओल इस फिल्म के कलाकार थे। इस फिल्म में शमिता ने शनाया का किरदार निभाया था।

2008 में, वह ‘हरि पुत्तर- एक कॉमेडी ऑफ टेरर्स’ नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर लकी कोहली और राजेश बजाज थे।

2017 में, उन्हें ‘यो के हुआ ब्रो’ में दिखाया गया था। यह एक वूट सीरीज थी जिसमें 6 एपिसोड थे।

2020 में वह ‘टेनेंट’ में नजर आई थीं। इस मूवी के डायरेक्टर सुश्रुत जैन थे। रुद्राक्ष जायसवाल, दयानंद शेट्टी, अक्षत सिंह, ग्रेसी गोस्वामी इस फिल्म में शमिता के साथ इस फिल्म के कलाकार थे। इस फिल्म में शमिता ने मीरा का किरदार निभाया था।

वह 2020 में फिल्म ‘ब्लैक विडोज’ में भी नजर आई थीं। यह फिल्म ज़ी 5 में उपलब्ध थी। इस फिल्म के निर्देशक बिरसा दासगुप्ता थे।

पुरस्कार: ( Shamita Shetty Awards )

शमिता ने फिल्म ‘मोहब्बतें’ के लिए स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर-फीमेल के लिए IIFA अवार्ड जीता था।

और देखे:

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय। 

ऋचा चड्ढा का जीवन परिचय। 

पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय। 

विद्युत जामवाल का जीवन परिचय। 

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय। 

Categories CINEMA, HINDI BIOGRAPHY Tags Shamita Shetty Boyfriend, Shamita Shetty Brother-in-Law, Shamita Shetty Sister, राकेश बापट, शिल्पा शेट्टी, शिल्पा शेट्टी बायोग्राफी
Post navigation
ऋतिक रोशन का जीवन परिचय। Hrithik Roshan Biography in Hindi
वाणी कपूर का जीवन परिचय। Vaani Kapoor Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION