Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय। Shilpa Shetty Biography in Hindi

January 1, 2022 by Ashna Bisht
Shilpa Shetty Biography in Hindi

Shilpa Shetty Biography in Hindi. शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय।

Table of Contents

  • Shilpa Shetty Biography in Hindi. शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय।
    • शिल्पा शेट्टी बायोग्राफी इन हिंदी  / Wiki ( शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय- Shilpa Shetty Biography in Hindi )
    • शिल्पा शेट्टी कौन है? (Who is Shilpa Shetty? – Shilpa Shetty Biography in Hindi)
    • शिल्पा शेट्टी ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
    • शिल्पा शेट्टी की शुरूआती जिंदगी: ( Shilpa Shetty Early Life- Shilpa Shetty Biography in Hindi)
    • शिल्पा शेट्टी की फिल्में: ( Shilpa Shetty Movies )
    • पुरस्कार: ( Shilpa Shetty Awards )
    • शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्में: ( Shilpa Shetty Upcoming Movies )
    • MORE FACTS ABOUT SHILPA SHETTY:
    • FAQs:
    • और देखे:
Shilpa Shetty Biography in Hindi
Shilpa Shetty

Shilpa Shetty Biography in Hindi- शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड में काम करती है। उन्होंने हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। शिल्पा एक बिजनेसवुमन, फिल्म प्रोड्यूसर और एक पूर्व मॉडल भी हैं। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में ‘बाजीगर’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’, ‘इंडियन’, ‘दस’, ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ शामिल हैं। आइये शिल्पा शेट्टी के जीवन (Shilpa Shetty Biography in Hindi) के बारे में कुछ और जानते हैं।

शिल्पा शेट्टी बायोग्राफी इन हिंदी  / Wiki ( शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय- Shilpa Shetty Biography in Hindi )

असली नाम – शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

निक नेम – हनी बंच, मान्या, सिली पूह, बबुचा

जन्मदिन – 8 जून, 1975

जन्मस्थान – मैंगलोर, कर्नाटक, भारत

पिता का नाम – सुरेंद्र शेट्टी

माँ का नाम – सुनंदा शेट्टी

बहन का नाम – शमिता शेट्टी

पति का नाम – राज कुंद्रा

बेटे का नाम – वियान राज कुंद्रा

बेटी का नाम – समीशा शेट्टी कुंद्रा

विद्यालय – सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर

विश्वविद्यालय – पोदार कॉलेज, माटुंगा

उम्र – Shilpa Shetty Age-46 Years Old

ऊंचाई -Shilpa Shetty Height- 5′ Feet 7″ Inches

वज़न – 58 KG

राष्ट्रीयता – भारतीय

धर्म – हिंदू

नेट वर्थ – Shilpa Shetty Net Worth- $ 18 मिलियन

आंखों का रंग – भूरा

बालों का रंग – भूरा

राशि का नाम – मिथुन

शिल्पा शेट्टी कौन है? (Who is Shilpa Shetty? – Shilpa Shetty Biography in Hindi)

शिल्पा शेट्टी एक अभिनेत्री हैं। शिल्पा के पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी है। उनकी मां का नाम सुनंदा शेट्टी है। उनकी एक बहन है जिनका नाम शमिता शेट्टी है। शमिता भी बॉलीवुड में एक अभिनेत्री हैं। 22 नवंबर 2009 को शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी की थी। राज एक व्यवसायी (Businessman) है। उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा और बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है।

शिल्पा शेट्टी ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:

1. Shilpa Shetty Instagram: इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक

2. Shilpa Shetty Twitter: ट्विटर अकाउंट का लिंक

3. Shilpa Shetty Facebook: फेसबुक अकाउंट का लिंक

4. Shilpa Shetty YouTube: यूट्यूब अकाउंट का लिंक

शिल्पा शेट्टी की शुरूआती जिंदगी: ( Shilpa Shetty Early Life- Shilpa Shetty Biography in Hindi)

शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून, 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। शिल्पा ने अपनी स्कूली शिक्षा चेंबूर के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की थी। वह माटुंगा के पोदार कॉलेज में आगे की पढ़ाई करने गई थीं। वह स्कूल में गैर पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में भी बहुत सक्रिय थी। शिल्पा ने पेशेवर रूप से भरतनाट्यम सीखा था। शिल्पा ने अपने स्कूल में वॉलीबॉल भी खेल रखा है। शिल्पा ने स्कूल से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 1993 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘बाजीगर’ की थी। शिल्पा को फिटनेस और योगा का बहुत शौक है। वह लोगों के बीच योग को काफी बढ़ावा देती हैं।

शिल्पा शेट्टी की फिल्में: ( Shilpa Shetty Movies )

1993 में शिल्पा ने ‘बाजीगर’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने इस फिल्म में सीमा चोपड़ा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक मस्तान बर्मावाला और अब्बास बर्मावाला थे।

1994 में, उन्होंने ‘आग’ मैज खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘आओ प्यार करें’ नाम की तीन फिल्में की थीं।

1995 में उन्होंने ‘द गैम्बलर’ नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने ऋतु और राधा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर दयाल निहलानी थे।

1995 में उन्होंने ‘हथकड़ी’ नाम की फिल्म भी की थी। इस फिल्म में उन्होंने नेहा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के निर्देशक तातिनेनी रामा राव थे।

1996 में उन्होंने ‘छोटे सरकार’ और ‘हिम्मत’ नाम की दो फिल्में की थीं।

1996 में, उन्होंने ‘मिस्टर रोमियो’ नाम से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने शिल्पा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर के. एस. रवि थे।

1996 में, उन्होंने ‘सहसा वीरुडु’ सागर कन्या’ नाम की फिल्म के माध्यम से तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने बंगारू की भूमिका निभाई थी।

1997 में, उन्होंने ‘पृथ्वी’, ‘इंसाफ’, ‘जमीर: एक आत्मा की जागृति’, ‘औज़ार’ और ‘वीदेवदंडी बाबू’ नाम की पांच फिल्में की थीं।

1998 में उन्होंने ‘परदेसी बाबू’ और ‘आक्रोश’ नाम की दो हिंदी फिल्में की थीं।

1998 में उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में ‘प्रीतसोद थप्पा’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने चंदना की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर वी रविचंद्रन थे।

1999 में उन्होंने ‘जानवर’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने ममता का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन थे।

1999 में, उन्होंने ‘लाल बादशाह’ नाम से एक और हिंदी फिल्म भी की थी। इस फिल्म में उन्होंने पार्वती की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर के. सी. बोकाडिया थे।

2000 में, उनकी चार फिल्में थीं जिनका नाम ‘आज़ाद’, ‘धड़कन’, ‘तरकीब’ और ‘जंग’ था।

2002 में, उन्होंने ‘करज़’, ‘रिश्ते’, ‘हथियार’, ‘चोर मचाई शोर’, ‘बधाई हो बधाई’ और ‘जुनून’ नाम की छह फिल्में की थीं।

2003 में, उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म की थी जिसका नाम ‘ओंडागोना बा’ था। इस फिल्म में उन्होंने बेली का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर उदय शंकर थे।

2003 में उनकी एक हिंदी फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘डरना माना है’। इस फिल्म में उन्होंने गायत्री की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा, प्रवाल रमन, मनीष गुप्ता, साजिद खान और जे. डी. चक्रवर्ती थे।

2004 में, उन्होंने ‘फिर मिलेंगे’ और ‘गरव: प्राइड एंड ऑनर’ नाम की दो फिल्में की थीं।

2005 में, उन्होंने ‘दस’, ‘फरेब’ और ‘खामोश.. खौफ की रात’ नाम से तीन हिंदी फिल्में की थीं।

2005 में उन्होंने ‘ऑटो शंकर’ नाम की एक कन्नड़ फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने माया का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर डी. राजेंद्र बाबू थे।

2006 में, उन्होंने ‘शादी करके फस गए यार’ नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने अहाना कपूर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के निर्देशक के. एस. अधियामन थे।

2007 में, उन्होंने ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ और ‘अपने’ नाम की दो फिल्में की थीं।

2021 में उन्होंने ‘हंगामा 2’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने अंजलि का रोल प्ले किया था। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन थे।

पुरस्कार: ( Shilpa Shetty Awards )

1. 1999 में, शिल्पा ने ‘परदेसी बाबू’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का बॉलीवुड मूवी अवार्ड जीता था।

2. 2007 में, उन्होंने ग्लोबल इंपैक्ट के लिए आईफा स्पेशल अवार्ड जीता था।

3. 2008 में, उन्होंने ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ नामक रियलिटी शो के लिए द gr8! अचीवर लॉरेल का एक इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड जीता था।

4. 2008 में, उन्होंने ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ नाम की फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल – फीमेल का जी सिने अवार्ड जीता था।

शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्में: ( Shilpa Shetty Upcoming Movies )

1. निकम्मा ( Nikamma ) – सब्बीर खान द्वारा निर्देशित

MORE FACTS ABOUT SHILPA SHETTY:

1. शिल्पा शेट्टी का एक यूट्यूब चैनल है जहां वह कुकिंग और योग से सम्बंधित कंटेंट डालती हैं।

2. शिल्पा का राज कुंद्रा के साथ ‘BASTIAN’ नाम का एक रेस्टोरेंट है। यह मुंबई में स्थित है। यह रेस्टोरेंट बहुत आलीशान है एंड यहाँ का खाना भी जबरदस्त है।

3. शिल्पा ने ‘सिंपलसोलफुल’ नाम से एक ऐप बना रखा है। यह ऐप योग व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में है।

4. शिल्पा 2007 में ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर सीजन 5’ नाम के रियलिटी शो की विनर रहीं थी।

FAQs:

Q: शिल्पा शेट्टी की उम्र कितनी है ?

Ans: 46 Years Old

Q: शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है ?

Ans: $ 18 मिलियन

Q: शिल्पा शेट्टी की नागरिकता क्या है ?

Ans: भारतीय

Q: शिल्पा शेट्टी कहा रहती है ?

Ans: मुंबई , इंडिया

Q: शिल्पा शेट्टी के पति का नाम क्या है ?

Ans: राज कुंद्रा

Q: शिल्पा शेट्टी की बहन का नाम क्या है ?

Ans: शमिता शेट्टी

और देखे:

नीति टेलर का जीवन परिचय। 

स्नेहा प्रसन्ना का जीवन परिचय। 

सामंथा रुथ प्रभु का जीवन परिचय। 

ऋचा पनई का जीवन परिचय। 

तृषा कृष्णन का जीवन परिचय।

Categories CINEMA, HINDI BIOGRAPHY Tags राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
Post navigation
नीति टेलर का जीवन परिचय। Niti Taylor Biography in Hindi
एन. टी. रामा राव जूनियर का जीवन परिचय। Junior NTR Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION