Tara Sutaria Biography in Hindi. तारा सुतारिया का जीवन परिचय। तारा सुतारिया बायोग्राफी।
Tara Sutaria

Tara Sutaria Biography in Hindi- तारा सुतारिया एक भारतीय अभिनेत्री, नर्तकी और गायिका हैं। तारा ने बाल अभिनेत्री के रूप में बहूत काम किया है और 2019 में, उन्होंने आखिरकार ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ नाम की फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया था।
तारा सुतारिया का बायो / Wiki ( तारा सुतारिया का जीवन परिचय- Tara Sutaria Biography in Hindi )
असली नाम (Tara Sutaria Real Name)- तारातारा सुतारिया
निक नेम (Tara Sutaria Nick Name)- तारपाई
जन्मदिन (Tara Sutaria Birthday)- 19 नवंबर, 1995
जन्मस्थान (Tara Sutaria Birthplace)- मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नाम (Tara Sutaria Father)- हिमांशु सुतारिया
माँ का नाम (Tara Sutaria Mother)- टीना सुतारिया
बहन का नाम (Tara Sutaria Sister)- पिया सुतारिया
विद्यालय (Tara Sutaria School)- बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई
विश्वविद्यालय (Tara Sutaria University)- सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स
उम्र (Tara Sutaria Age)- 25 years old
ऊंचाई (Tara Sutaria Height)- 5’feet 5″ inches
वज़न (Tara Sutaria Weight)- 55 KG
राष्ट्रीयता (Tara Sutaria Nationality)- भारतीय
धर्म (Tara Sutaria Religion)- हिंदू
नेट वर्थ (Tara Sutaria Net worth)- $2 मिलियन
आंखों का रंग (Tara Sutaria Eye colour)- भूरा
बालों का रंग (Tara Sutaria Hair colour)- भूरा
राशि (Tara Sutaria Zodiac Sign)- वृश्चिक
तारा सुतारिया कौन है? ( Who is Tara Sutaria ? – Tara Sutaria Biography in Hindi )
तारा सुतारिया बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस हैं। तारा इससे पहले डिजनी इंडिया के टीवी शोज में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। तारा के पिता का नाम हिमांशु सुतारिया है। तारा की मां का नाम टीना सुतारिया है। तारा की एक जुड़वां बहन है जिसका नाम पिया सुतारिया है। पिया एक बैलेरीना हैं और वह गाती भी हैं।
तारा सुतारिया ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट
2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट
3. फेसबुक अकाउंट का लिंक: फेसबुक अकाउंट
तारा सुतारिया की शुरूआती जिंदगी: ( Tara Sutaria Early Life )
तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। तारा ने अपनी स्कूली शिक्षा बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से की है। तारा के पास सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री है। तारा लैटिन अमेरिकी नृत्य, आधुनिक नृत्य और शास्त्रीय बैले में प्रशिक्षित हैं। तारा एक पेशेवर गायिका भी हैं। वह 7 साल की उम्र से गायन में प्रशिक्षित हैं। उन्होंने गायन और नाटक के लिए कई स्कूल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। तारा ने ओपेरा में भी गाया है। तारा को सिंगिंग और डांसिंग बहुत पसंद है।
तारा बॉलीवुड में आने से पहले कुछ डिज्नी शो कर चुकी हैं। तारा 2010 में ‘बिग बड़ा बूम’ में रही हैं। तारा के साथ मुर्तुजा और ज़ैन इस शो के सह कलाकार थे।
इसके बाद उन्होंने 2012 में डिज्नी इंडिया का एक और टीवी शो ‘सुइट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ नाम से किया था। इस शो के दो सीजन थे। इस शो को करण अग्रवाल और तन्मय भट्ट ने लिखा था। तारा सुतारिया के साथ नमित शाह, सिद्धार्थ ठक्कर, शिवशक्ति सचदेव और श्रुति सेठ इस शो के कलाकार थे।
डिज़नी इंडिया का अगला कॉमेडी शो उन्होंने 2013 में ‘ओए जस्सी’ किया था। तारा सुतारिया के साथ मोहित बगरी, दीया चलवाड़, वेद तारदे, अहसास चना, सिंपल कौल इस शो के कलाकार थे।
तारा सुतारिया की फिल्में: ( Tara Sutaria Movies )
तारा ने 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा थे। तारा सुतारिया के साथ अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के सह कलाकार थे। इस फिल्म में तारा ने मृदुला का रोल प्ले किया था।
उनकी अगली फिल्म 2019 में ‘मरजावां’ थी। इस फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी थे। इस फिल्म में तारा के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह थे। इस फिल्म में तारा ने जोया अहमद का रोल प्ले किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करने वाली फिल्म थी।
पुरस्कार: ( Tara Sutaria Awards )
1. तारा सुतारिया ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ नाम की फिल्म के लिए 2020 में बेस्ट डेब्यू फीमेल का जी सिने अवॉर्ड जीता था।
तारा सुतारिया की आने वाली फिल्में: ( Tara Sutaria Upcoming Movies )
1. तड़प ( Tadap ) – मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित (2021)
2. एक विलेन 2 ( Ek Villain 2 ) – मोहित सूरीक द्वारा निर्देशित (2022)
3. हीरोपंती 2 ( Heropanti 2 ) – अहमद खान द्वारा निर्देशित (2022)