Tejasswi Prakash Biography in Hindi. तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय।

Tejasswi Prakash Biography in Hindi- तेजस्वी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो टीवी धारावाहिकों में काम करती हैं। तेजस्वी ने कलर्स टीवी में ‘स्वरागिनी’ नाम के टीवी सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। खतरों के खिलाड़ी 10 में लोगों ने उनके स्वभाव को पसंद किया है और अब वह बिग बॉस 15 के घर में हैं।
तेजस्वी प्रकाश का बायो / Wiki ( तेजस्वी प्रकाश जीवन परिचय- Tejasswi Prakash Biography in Hindi )
असली नाम (Tejasswi Prakash Real Name)- तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर
निक नेम (Tejasswi Prakash Nick Name)- तेजा, तेजू
जन्मदिन (Tejasswi Prakash Birthday)- 10 June, 1993
जन्मस्थान (Tejasswi Prakash Birthplace)- जेद्दाह, सऊदी अरब
पिता का नाम (Tejasswi Prakash Father)- प्रकाश वायंगंकर
माँ का नाम (Tejasswi Prakash Mother)- N/A
भाई का नाम (Tejasswi Prakash Brother)- प्रतीक वायंगंकर
विद्यालय (Tejasswi Prakash School)- N/A
विश्वविद्यालय (Tejasswi Prakash University)- मुंबई विश्वविद्यालय
उम्र (Tejaswi Prakash Age)- 29 years old
ऊंचाई (Tejaswi Prakash Height)- 5′ Feet 4″ Inches
वज़न (Tejasswi Prakash Weight)- 55 KG
राष्ट्रीयता (Tejasswi Prakash Nationality)- भारतीय
धर्म (Tejasswi Prakash Religion)- हिंदू
नेट वर्थ (Tejaswi Prakash Net worth)- $2 – $4 मिलियन
आंखों का रंग (Tejasswi Prakash Eye colour)- काला
बालों का रंग (Tejasswi Prakash Hair colour)- काला
राशि (Tejasswi Prakash Zodiac Sign)- मिथुन
तेजस्वी प्रकाश कौन है? ( Who is Tejasswi Prakash ? – Tejasswi Prakash Biography in Hindi )
तेजस्वी प्रकाश एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से टीवी धारावाहिकों में काम करती हैं। उन्होंने हाल ही में रियलिटी शो भी किए हैं। वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम प्रकाश वायंगंकर है। उनका एक भाई है जिसका नाम प्रतीक वायंगंकर है। उसका भाई एक गायक है।
तेजस्वी प्रकाश ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट
2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट
3. फेसबुक अकाउंट का लिंक: फेसबुक अकाउंट
4. यूट्यूब अकाउंट का लिंक: यूट्यूब अकाउंट
तेजस्वी प्रकाश की शुरूआती जिंदगी: ( Tejasswi Prakash Early Life – Tejasswi Prakash Biography in Hindi)
तेजस्वी का जन्म 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और उसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। तेजस्वी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।
तेजस्वी प्रकाश की फिल्में: ( Tejaswi Prakash Movies )
तेजस्वी ने ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ नाम से वूट सीरीज की थी। इस सीरीज के दो सीजन हैं। तेजस्वी के साथ दृष्टि धामी, शक्ति अरोड़ा, अदिति शर्मा, अभिनव शुक्ला, अनेरी वजानी और कुणाल जयसिंह इस शो के कलाकार थे।
2021 में वह ‘स्कूल कॉलेज एनी लाइफ’ नाम की फिल्म से मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विहान सूर्यवंशी ने किया है। इस फिल्म के प्रूड्यूसर रोहित शेट्टी हैं। करण किशोर परब तेजस्वी के सह-अभिनेता हैं।
तेजस्वी प्रकाश के टीवी सीरियलस ( Tejasswi Prakash TV Serials )
उनका पहला टीवी सीरियल ‘2612’ था। इसे लाइफ ओके टीवी चैनल पर दिखाया गया था। इस सीरियल की दो मुख्य लीड शिखा सिंह और तेजस्वी प्रकाश थीं। तेजस्वी ने राजू बजरगव की भूमिका निभाई थी। वह इस सीरियल में किंडरगार्टन टीचर थीं।
2013 में, वह ‘संस्कार धरोहर अपनों की’ में दिखाई दी थीं। यह कलर्स टीवी का एक सीरियल था। तेजस्वी के साथ इस सीरियल के कलाकार जय सोनी, अरुणा ईरानी, सोनाली सहदेव, शमीन मन्नान, राशिक दवे थे। तेजस्वी ने इस सीरियल में धारा वैष्णव का रोल प्ले किया था।
2015 में उन्हें ‘स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर’ नाम के सीरियल से बड़ा ब्रेक मिला था। यह सीरियल कलर्स टीवी में दिखाई दिया था। इस सीरियल में तेजस्वी के साथ हेली शाह, वरुण कपूर और नमिश तनेजा मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल में तेजस्वी ने रागिनी गड़ोदिया का किरदार निभाया था।
2017 में उन्होंने ‘प्रेहरेदार पिया की’ नाम का सीरियल किया था। इसे सोनी टीवी में दिखाया गया था। अफ्फान खान इस सीरियल में तेजस्वी के को-एक्टर थे। इस सीरियल में तेजस्वी ने दिया रतन सिंह का रोल प्ले किया था। इस शो को नए नाम ‘रिश्ते लिखेंगे हम नया’ के रूप में जारी रखा गया था। रोहित सुचांती इस सीरियल में तेजस्वी के को-एक्टर थे। इस सीरियल में तेजस्वी का वही रोल दिया रतन मान सिंह का था।
2018 में उन्होंने ‘कर्ण संगिनी’ नाम का सीरियल किया था। इसे स्टार प्लस में दिखाया गया था। इस सीरियल में तेजस्वी ने उरुवी का रोल प्ले किया था। तेजस्वी के साथ इस सीरियल के कलाकार आशिम गुलाटी और किंशुक वैद्य थे।
2020 में वह ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ नाम के एक रियलिटी शो में थीं। इस शो के होस्ट का नाम रोहित शेट्टी था।
2021 में, वह वर्तमान में एक प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 15 के घर में हैं। इस सीजन को हमेशा की तरह सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। तेजस्वी को अब तक लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश की आने वाली फिल्में: ( Tejasswi Prakash Upcoming Movies )
1. स्कूल कॉलेज अनी लाइफ ( School College Ani Life ) – विहान सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित ( 2021 )