Skip to content
ApnisiBaatey

ApnisiBaatey

हिंदी में उत्तम जानकारी

  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION

विद्युत जामवाल का जीवन परिचय। Vidyut Jammwal Biography in Hindi

December 23, 2021October 7, 2021 by Ashna Bisht
Vidyut Jammwal Biography in Hindi

Vidyut Jammwal Biography in Hindi. विद्युत जामवाल का जीवन परिचय। विद्युत जामवाल बायोग्राफी।

Table of Contents

  • Vidyut Jammwal Biography in Hindi. विद्युत जामवाल का जीवन परिचय। विद्युत जामवाल बायोग्राफी।
    • विद्युत जामवाल का बायो / Wiki (  विद्युत जामवाल का जीवन परिचय- Vidyut Jammwal Biography in Hindi )
    • विद्युत जामवाल कौन है? ( Who is Vidyut Jammwal ? –  Vidyut Jammwal Biography in Hindi )
    • विद्युत जामवाल ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:
    • विद्युत जामवाल की शुरूआती जिंदगी: (  Vidyut Jammwal Early Life- Vidyut Jammwal Biography in Hindi )
    • विद्युत जामवाल की फिल्में: ( Vidyut Jamwal Movies )
    • पुरस्कार: (  Vidyut Jammwal Awards )
    • विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्में: (  Vidyut Jammwal Upcoming Movies )
    • और देखे:
Vidyut Jammwal Biography in Hindi
Vidyut Jammwal 

Vidyut Jammwal Biography in Hindi- विद्युत जामवाल एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड और टॉलीवुड में काम करते हैं। विद्युत ने हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्में की हैं। विद्युत की नवीनतम फिल्म ‘सनक’ है और यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। विद्युत ने 2011 में फिल्म ‘फोर्स’ से डेब्यू किया था। उस फिल्म से वह काफी मशहूर हुए और लोग उन्हें पहचानने लगे थे। उनकी अब तक की सबसे मशहूर फिल्म ‘कमांडो’ है। वह एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। उन्हे फिट रहना पसंद है। विद्युत को उनकी एक्शन पैक्ट फिल्मों के लिए जाना जाता है। आइये विद्युत जामवाल  जीवन ( Vidyut Jammwal Biography in Hindi ) के बारे मे कुछ और जानते है।

विद्युत जामवाल का बायो / Wiki (  विद्युत जामवाल का जीवन परिचय- Vidyut Jammwal Biography in Hindi )

असली नाम (Vidyut Jammwal Real Name)- विद्युत जामवाल

निक नेम (Vidyut Jammwal Nick Name)- सिंगु

जन्मदिन (Vidyut Jammwal Birthday)- 10 दिसंबर, 1980

जन्मस्थान (Vidyut Jammwal Birthplace)- कानपुर, उत्तर प्रदेश

पिता का नाम (Vidyut Jammwal Father)- N/A

माँ का नाम (Vidyut Jammwal Mother)- विमला जामवाल

भाई का नाम (Vidyut Jammwal Brother)- N/A

बहन का नाम (Vidyut Jammwal Sister)- विमी जामवाल

विद्यालय (Vidyut Jammwal School)- आश्रम स्कूल, पलक्कड़, केरल ; आर्मी पब्लिक स्कूल, दगशाई, हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय (Vidyut Jammwal University)- N/A

उम्र (Vidyut Jamwal Age)- 40 वर्ष

ऊंचाई (Vidyut Jamwal Height)- 5’11” फीट

वज़न (Vidyut Jamwal Weight)- 80 KG

राष्ट्रीयता (Vidyut Jammwal Nationality)- भारतीय

धर्म (Vidyut Jammwal Religion)- हिंदू

नेट वर्थ (Vidyut Jamwal Net worth)- $6 मिलियन

आंखों का रंग (Vidyut Jammwal Eye colour)- भूरा

बालों का रंग (Vidyut Jammwal Hair colour)- काला

राशि  (Vidyut Jammwal Zodiac Sign)- धनु

विद्युत जामवाल कौन है? ( Who is Vidyut Jammwal ? –  Vidyut Jammwal Biography in Hindi )

विद्युत जामवाल एक भारतीय अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट हैं। विद्युत का जन्म कानपुर में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण जम्मू में हुआ था। उनके पिता की ट्रांसफेरेबल नौकरी थी, जिसकी वजह से विद्युत को बहुत कम उम्र में राज्यों के बीच शिफ्ट होना पढता था। विद्युत की माता का नाम विमला जामवाल है। विद्युत के पिता की मृत्यु के बाद से विद्युत की मां ने उनकी खूब देखभाल की थी। विद्युत के दो छोटे भाई-बहन हैं। उनकी बहन का नाम विमी जामवाल है। उनकी पूर्व प्रेमिका मोना सिंह थी। उनकी वर्तमान प्रेमिका नंदिता महतानी है। नंदिता एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2021 को नंदिता से सगाई की हैं।

विद्युत जामवाल ऑनलाइन अकाउंट्स लिंक:

1. इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट

2. ट्विटर अकाउंट का लिंक: ट्विटर अकाउंट

3. फेसबुक अकाउंट का लिंक: फेसबुक अकाउंट

विद्युत जामवाल की शुरूआती जिंदगी: (  Vidyut Jammwal Early Life- Vidyut Jammwal Biography in Hindi )

विद्युत का जन्म 10 दिसंबर 1980 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। लेकिन उनका होमटाउन जम्मू में है। विद्युत ने केरल के कलारीपयट्टू में 3 साल की उम्र से मार्शल आर्ट सीखा था। विद्युत ने सालों से मार्शल आर्ट सीखा है। उन्होंने केरल के पलक्कड़ के आश्रम स्कूल और हिमाचल प्रदेश के दगाशाई में आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की थी। उनके पास मार्शल आर्ट की डिग्री है। वह 1996 में दिल्ली में एक मॉडल थे। 2000 में वह मुंबई आए थे। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 में की थी।

विद्युत जामवाल की फिल्में: ( Vidyut Jamwal Movies )

2011 में उन्होंने फिल्म ‘फ़ोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर थे निशिकांत कामत। इस फिल्म में विद्युत के सह कलाकार जेनेलिया डिसूजा, जॉन अब्राहम थे। विद्युत ने इस फिल्म में विष्णु की भूमिका निभाई थी।

2012 में, उन्होंने फिल्म ‘बिल्ला 2’ के माध्यम से अपना तमिल डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर चक्री टोलेटी थे। इस फिल्म में विद्युत के सह कलाकार अजित कुमार, ब्रुना, पार्वती ओमानकुट्टन थे।विद्युत ने इस फिल्म में दिमित्री की भूमिका निभाई थी।

2012 में उनकी अगली तमिल फिल्म ‘थुप्पाकी’ थी। इस फिल्म के डायरेक्टर मुरुगदास थे। इस फिल्म में विद्युत के सह कलाकार विजय और काजल अग्रवाल थे।

2013 में उन्होंने ‘बुलेट राजा’ नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया थे। इस फिल्म में विद्युत के सह कलाकार सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल थे।

2013 में उनकी अगली फिल्म ‘कमांडो’ थी। इस फिल्म के डायरेक्टर दिलीप घोष थे। इस फिल्म में विद्युत की को-एक्ट्रेस सिमरन कौर थीं। विद्युत ने इस फिल्म में करणवीर डोगरा की भूमिका निभाई थी।

2014 में उन्होंने ‘अंजान’ नाम की एक तमिल फिल्म की थी। इस फिल्म के निर्देशक एन लिंगुस्वामी थे। विद्युत के साथ सूर्या और सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म के कलाकार थे। विद्युत ने इस फिल्म में चंद्रू की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक एक्शन मूवी थी।

2017 में उन्होंने ‘बादशाहो’ नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था। विद्युत के साथ इलियाना डिक्रूज, अजय देवगन, ईशा गुप्ता, इमरान हाशमी इस फिल्म के कलाकार थे।

2017 में उनकी अगली फिल्म ‘कमांडो 2’ थी। इस फिल्म के डायरेक्टर देवेन भोजानी थे। इस फिल्म में विद्युत की सह अभिनेत्री अदा शर्मा और ईशा गुप्ता थीं। विद्युत ने इस फिल्म में करणवीर डोगरा की भूमिका निभाई थी।

2019 में उन्होंने ‘जंगली’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म के निर्देशक चक रसेल थे। विद्युत के साथ अदा शर्मा इस फिल्म की एक्ट्रेस थीं। इस फिल्म में विद्युत ने राज की भूमिका निभाई थी।

2019 में उन्होंने ‘कमांडो 3’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य दत्त थे। अदा शर्मा और अंगिरा धर इस फिल्म में विद्युत की सह-अभिनेत्री थीं। विद्युत ने इस फिल्म में करणवीर डोगरा की भूमिका निभाई थी।

2020 में उन्होंने ‘खुदा हाफिज’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया था। इस फिल्म में विद्युत की को-एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और अहाना कुमरा थीं। विद्युत ने इस फिल्म में समीर चौधरी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म थी।

2020 में उनकी अगली फिल्म ‘यारा’ थी। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। श्रुति हासन, विजय वर्मा इस फिल्म में विद्युत के सह कलाकार थे। विद्युत ने इस फिल्म में फागुन गदोरिया की भूमिका निभाई थी।

2021 में उन्होंने ‘द पावर’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म का निर्देशन महेह मांजरेकर ने किया था। इस फिल्म में विद्युत की सह अभिनेत्री सोनल चौहान और श्रुति हसन थीं। विद्युत ने इस फिल्म में देवीदास ठाकुर की भूमिका निभाई थी।

पुरस्कार: (  Vidyut Jammwal Awards )

1. विद्युत ने 2012 में फिल्म ‘फोर्स’ के लिए ब्रेकथ्रूह परफोर्मंस – पुरुष के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार जीता था।

2. 2012 में, विद्युत ने फिल्म ‘फोर्स’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

3. उन्होंने फिल्म ‘फोर्स’ के लिए 2012 में आईफा अवॉर्ड भी जीता था।

4. 2014 में, विद्युत ने फिल्म ‘कमांडो’ के लिए जी सिने अवार्ड जीता था।

विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्में: (  Vidyut Jammwal Upcoming Movies )

1. आई बी 71 ( IB 71 ) – संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित

2. खुदा हाफिज चैप्टर 2 ( Khuda Haafiz Chapter II ) – फारुक कबीर द्वारा निर्देशित

3. इंडियन 2 ( Indian 2 ) – शंकर द्वारा निर्देशित

4. सनक ( Sanak ) – कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित

और देखे:

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय। 

राधिका मदन का जीवन परिचय। 

अली फजल का जीवन परिचय।

बिटकॉइन क्या है ? 

राधिका आप्टे का जीवन परिचय।

Categories CINEMA, HINDI BIOGRAPHY Tags Vidyut Jammwal, Vidyut Jammwal engaged, Vidyut Jammwal ex girlfriend
Post navigation
प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय। Priyanka Chopra Biography in Hindi
पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय। Pankaj Tripathi Biography in Hindi

Leave a Comment Cancel reply

ताजा पोस्ट्स

  • sanskrit shlok101 + संस्कृत श्लोक और उनके अर्थ। S…
  • paryayvachi shabd in hindi500+ पर्यायवाची शब्द। Paryayvachi S…
  • anekarthi shabd101+ अनेकार्थी शब्द। Anekarthi Shab…
  • Shrutisam Bhinnarthak Shabd60+ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द। Shrut…
  • Sach bate101+ जिंदगी की सच्ची बातें। Sachi B…
  • Sanju Samson Biography In Hindiसंजू सैमसन का जीवन परिचय। Sanju Sam…
  • Rashid Khan Biography in Hindiराशिद खान का जीवन परिचय। Rashid Kha…
  • U ki Matra Wale Shabd250+ छोटे उ की मात्रा वाले शब्द। U …
  • Badi ee ki Matra wale Shabd300+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द। Bad…
  • Natasha Poonawalla Biobraphy In Hindiनताशा पूनावाला का जीवन परिचय। Natas…
  • Ajit Doval Biography in Hindiअजीत डोभाल का जीवन परिचय। Ajit Dova…
  • Khane ki Acchi Aadatein5 खाने की अच्छी आदतें। Khane ki Acc…
  • touchwood meaning in hindiटचवुड क्यों करते हैं जानें। Touchwo…
  • tongue twisters in hindi100+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स हिंदी मे…

FOLLOW US

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 ApnisiBaatey • Built with GeneratePress
ApnisiBaatey
  • HOME
  • HINDI QUOTES
  • BTS
  • HINDI BIOGRAPHY
    • CINEMA
    • BUSINESSMAN
    • POLITICIAN
    • NAUKARSHAH
    • JOURNALIST
    • SPORTS
  • MOTIVATIONAL
    • HINDI SUCCESS STORIES
    • MOTIVATIONAL STORIES
  • PERSONAL GROWTH
    • SELF DEVELOPMENT
    • SUCCESS HABITS
  • EDUCATION
    • HINDI ESSAY
    • HINDI GRAMMAR
    • WORD MEANING
    • SANSKRIT SHLOK
  • INFORMATION